वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रात के अंधेरे में हाथी का कार पर हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी; वीडियो वायरल

Elephant Attack Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक हाथी ने कार पर हमला कर दिया, लेकिन ड्राइवर की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।

हितेश तिवारी

Elephant Damage Car Video : जंगलों और हाईवे के पास अक्सर जंगली जानवरों का सामना हो जाता है, लेकिन जब बात हाथी की हो, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी का गुस्सैल रूप देखने को मिला।

रात के अंधेरे में शूट किए गए इस वीडियो में पहले तो कुछ साफ नजर नहीं आता, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद एक विशालकाय हाथी कार के सामने खड़ा दिखाई देता है। माहौल इतना डरावना है कि वीडियो देखने वाले भी घबराहट महसूस कर सकते हैं।

हाथी ने फोड़ा कार का शीशा

कुछ ही पलों में हाथी आक्रामक हो जाता है और सामने खड़ी कार पर हमला कर देता है। वह अपनी सूंड से कार को जोर-जोर से हिलाने लगता है, जिससे गाड़ी बुरी तरह डगमगाने लगती है।

इस दौरान ड्राइवर पूरी तरह असहाय नजर आता है, क्योंकि वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाता। स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है और ऐसा लगता है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास मौजूद अन्य वाहन भी इस नजारे को देखकर डर जाते हैं और पीछे हटने लगते हैं।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

हालांकि, इसी बीच ड्राइवर हिम्मत दिखाता है और सही समय पर तेजी से एक्सीलेटर दबाकर कार को आगे निकाल लेता है। हाथी पूरी कोशिश करता है, लेकिन कार उसके हमले से बच निकलती है। इस वायरल वीडियो पर लोग जहां डर जाहिर कर रहे हैं, वहीं मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि हाथी कार की “बिल्ड क्वालिटी” चेक कर रहा था, तो दूसरे ने मजाक में कहा कि वह अगले ड्राइवर को चैलेंज दे रहा था। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज