वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी दी।

हितेश तिवारी

Metro Lift Urinating Incident : दिल्ली मेट्रो से जुड़े अजीब और विवादित वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार मामला कालकाजी मेट्रो स्टेशन का है, जहां मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो चर्चा में आ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं।

वीडियो को दीपशिखा मेहता नाम की महिला ने रिकॉर्ड किया, जिन्होंने बताया कि वह कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर सफर कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति लिफ्ट के अंदर ही पेशाब कर रहे थे। महिला के मुताबिक, उस समय वहां दो लड़कियां और एक लड़का भी मौजूद थे। वीडियो में महिला उस व्यक्ति से सवाल करती नजर आती है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने की पेशाब

वीडियो में महिला कहती सुनाई देती हैं कि “मैं कालकाजी मेट्रो पर थी और ये बाबा मेरे साथ लिफ्ट में चढ़े थे। इन्होंने लिफ्ट के अंदर ही पेशाब किया।” जब महिला उनसे सवाल करती है कि “क्यों किया अंकल?”, तो बुजुर्ग व्यक्ति जवाब देते हैं कि “गलती हो गई, सॉरी।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया।

कई यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें बिल्कुल गलत हैं। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उम्र बढ़ने के साथ कई बार लोगों को मेडिकल समस्याओं का सामना करना पड़ता है और ऐसी स्थिति में उन्हें अकेले सफर नहीं करना चाहिए। वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

DMRC ने बुजुर्ग व्यक्ति पर जुर्माना लगाया

मामले पर दिल्ली पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की ओर से बताया गया कि इस घटना की जांच DCP मेट्रो द्वारा की गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 15 मई 2026 की रात करीब 9:40 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति को कालकाजी स्टेशन पर मेट्रो बदलते समय मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने पास में शौचालय ढूंढने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर उन्होंने लिफ्ट में बोतल में पेशाब कर दिया। इसके बाद Delhi Metro Rail Corporation यानी DMRC ने उपद्रव फैलाने के आरोप में DMRC एक्ट की धारा 59 के तहत उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाया। घटना के बाद एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदार व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी