वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल

Dubai Viral Video : दुबई मॉल में भारतीय महिला का सोने का कंगन खो गया था। सफाई कर्मचारी ने गहना लॉस्ट एंड फाउंड में जमा कराया, कंगन वापस मिलने पर महिला ने दुबई की सुरक्षा और ईमानदारी की तारीफ की।

हितेश तिवारी

Lost and Found Dubai Mall : दुबई मॉल में खरीदारी करने पहुंची एक भारतीय महिला का सोने का कंगन अचानक खो गया। काफी तलाश के बाद भी जब गहना नहीं मिला तो महिला को लगा कि अब वह हमेशा के लिए खो चुका है। हालांकि, कुछ देर बाद जो हुआ उसने महिला को भावुक कर दिया।

उन्हें पता चला कि एक सफाई कर्मचारी को उनका कंगन मिला था और उसने उसे अपने पास रखने के बजाय मॉल के लॉस्ट एंड फाउंड सेक्शन में जमा करा दिया था। गहना वापस मिलने के बाद महिला ने सफाई कर्मचारी का आभार जताया और दुबई की सुरक्षा और ईमानदारी की जमकर तारीफ की।

दुबई मॉल में खोया सोने का कंगन सफाई कर्मचारी ने लौटाया

इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @abudhabi.unplugged हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में केतकी शेट्टी ने बताया कि यह घटना उनके जन्मदिन के दिन हुई थी। उन्होंने कहा कि खरीदारी के दौरान अचानक उन्हें एहसास हुआ कि उनके हाथ में पहना सोने का कंगन गायब है।

इसके बाद उन्होंने अपने साथ मौजूद लोगों के साथ उन सभी जगहों और रास्तों को दोबारा तलाशा, जहां वे गई थीं। करीब एक घंटे तक तलाश करने के बाद भी कंगन नहीं मिला तो उन्हें आशंका हुई कि शायद किसी ने उसे उठा लिया होगा।

इसके बाद उन्होंने मॉल की सुरक्षा टीम से संपर्क किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें लॉस्ट एंड फाउंड सेक्शन में जाने की सलाह दी और बताया कि अगर किसी को कंगन मिला होगा तो संभव है कि उसने उसे वहीं जमा कराया हो।

लोगों ने की दुबई की सुरक्षा और ईमानदारी की जमकर तारीफ

लॉस्ट एंड फाउंड पहुंचने पर महिला को पता चला कि एक सफाई कर्मचारी को उनका सोने का कंगन मिला था और उसने ईमानदारी से उसे मॉल प्रशासन को सौंप दिया था। कर्मचारियों ने महिला की पहचान और कंगन के बारे में जानकारी की जांच की।

पहचान की पुष्टि होने के बाद उन्हें उनका गहना वापस कर दिया गया। महिला ने सफाई कर्मचारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह इतनी खुश और भावुक थीं कि अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इस छोटी सी घटना ने उन्हें बड़ा सबक दिया और कहा, “कभी उम्मीद मत छोड़िए।” इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सफाई कर्मचारी की ईमानदारी की तारीफ की और दुबई मॉल की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी