शख्स ने बेबस कुत्ते को मारी गोली (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

दरिंदगी की इंतेहा! शख्स ने बेबस कुत्ते को मारी गोली, देखें हैवानियत का VIDEO

Man Brutally kills dog: पंजाब के होशियारपुर में एक शख्स ने मासूम कुत्ते को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

अभिषेक सिंह

Man brutally shot dead a dog: पंजाब के होशियारपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक निर्दयी व्यक्ति ने एक मासूम और बेबस कुत्ते को दिनदहाड़े डबल बैरल गन से गोली मार दी। यह क्रूर घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चारपाई पर बैठे कुत्ते पर निशाना साधता है और उसे गोली मार देता है। गोली लगते ही कुत्ता दर्द से तड़पने लगता है, लेकिन वह निर्दयी इंसान वहां भी नहीं रुकता और एक बार फिर गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार देता है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यह मामला सोशल मीडिया पर सबसे पहले एक पशु अधिकार कार्यकर्ता (@jaspreetsays) ने उठाया। उन्होंने वीडियो के साथ ट्वीट किया और लिखा, "एक बेबस कुत्ते को होशियारपुर, पंजाब में एक आदमी ने गोली मार दी। यह सिर्फ आवारा जानवरों की समस्या नहीं है, बल्कि हमारे समाज के अंदर की सड़न को दिखाता है। कृपया @PP_Hoshiarpur @PunjabPoliceInd @PetaIndia @pfaindia @Manekagandhibjp इस मामले पर ध्यान दें और सख्त कार्रवाई करें।"

सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग

इस क्रूरता को देखकर सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर फैल गई है। लोग इस अमानवीय हरकत के लिए उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा, "ये इंसान नहीं, दरिंदा है। जो मज़े के लिए जान ले सकता है, वो इंसान कहलाने लायक नहीं।" एक अन्य ने लिखा, "इस पर फौरन केस दर्ज करके गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि कोई और ऐसा न कर सके।"

फिलहाल, पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आम लोग, पशु प्रेमी और एक्टिविस्ट लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस घटना में PETA India, People For Animals (PFA) और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी टैग किया गया है, ताकि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिला सकें।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि समाज में जानवरों के प्रति सहानुभूति और संवेदना कितनी कम हो गई है। ज़रूरत है कि सरकार इस तरह के मामलों पर सख्त कानून बनाए और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज