वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल

Dogesh Bhai Viral Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा एक कुत्ता ट्रेन के दरवाजे पर खड़े यात्री को देखकर उसके पीछे भौंकते हुए दौड़ पड़ता है।

हितेश तिवारी

Dogesh Police Force : आज के समय में सोशल मीडिया मनोरंजन का बड़ा जरिया बन चुका है। यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। खासकर जानवरों से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जाते हैं।

कुत्तों और बंदरों की शरारतों वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक कुत्ते का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा होता है। इसी दौरान वहां से एक ट्रेन गुजर रही होती है। शुरुआत में कुत्ता बिल्कुल शांत नजर आता है, लेकिन तभी उसकी नजर ट्रेन के दरवाजे पर खड़े एक यात्री पर पड़ती है। जैसे ही वह व्यक्ति गेट पर खड़ा दिखाई देता है, कुत्ता अचानक उसके पीछे भौंकते हुए दौड़ पड़ता है।

ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रहती है और कुत्ता भी कुछ दूर तक उसके साथ दौड़ता नजर आता है। कुत्ते के इस व्यवहार को देखकर ऐसा लगता है मानो वह यात्री को दरवाजे से हटने की चेतावनी दे रहा हो। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर "खगड़िया जंक्शन" नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "डोगेश भाई अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करते हैं।" वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "DPF यानी डोगेश पुलिस फोर्स।"

दूसरे यूजर ने कहा, "गेट पर कोई यात्री खड़ा नहीं रहेगा, डॉगी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "डोगेश भाई, आपकी सेवा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" कुत्ते की यह अनोखी हरकत अब लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त