पीएम मोदी (File Photo) 
वायरल

पीएम मोदी की कार पर लगा जुर्माना, तीन चालान है बकाया? वायरल हुई फोटो

प्रधानमंत्री मोदी की गाड़ी पर तीन चालान बकाया होने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

अर्पित शुक्ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक कथित सरकारी गाड़ी पर तीन ट्रैफिक चालान बकाया होने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रही पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें DL2CAX2964 नंबर की गाड़ी पर तीन लंबित चालान दर्ज बताए गए हैं। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग कानून की समानता की वकालत कर रहे हैं, वहीं कई यूजर इसकी सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं।

क्या है मामला?

दरअसल सोशल मीडिया यूजर आर्यन सिंह ने X पर एक पोस्ट में दावा किया कि दिल्ली नंबर DL2CAX2964 वाली गाड़ी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठे हुए दिखाया गया है, इस कार पर तीन ट्रैफिक चालान बकाया हैं। पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है, जिसमें कथित तौर पर चालान की जानकारी दिखाई गई है। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये गाड़ी वास्तव में प्रधानमंत्री की निजी सवारी है या सरकारी बेड़े का हिस्सा, लेकिन चूंकि पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को टैग किया गया है, इसलिए यह पोस्सोट शल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने प्रशासन की पारदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि "कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वो आम नागरिक हो या देश का प्रधानमंत्री।" कुछ ने चिंता जताई कि अगर सरकारी या वीआईपी गाड़ियां भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर दंड नहीं भरतीं, तो ये आम जनता को क्या संदेश देगा।

वहीं, कुछ यूजर्स ने पोस्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए ये पूछा कि क्या वाकई यह गाड़ी प्रधानमंत्री द्वारा उपयोग की जाती है या फिर यह केवल सरकारी बेड़े की एक सामान्य गाड़ी है। Instagram और अन्य प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े मीम्स और टिप्पणियों की भरमार देखी जा रही है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए