Photo - Linkedin/Pascal BORNET  
वायरल

क्या आप भी इस ऑफिस में करना चाहते है काम? लंच के बाद कर्मचारियों को दी जाती है सोने की सुविधा

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : ऑफिस (Office) में घंटो काम करने के बाद जब हम लंच ब्रेक में खाना खाकर अपना काम दुबारा से शुरू करते है तो ऐसे में हमें गहरी नींद (Sleep) और आलस आने लगती है और काम में भी मन नहीं लगता। उस वक्त तो ऐसा लगता है कि बस हमें बिस्तर (Bed) मिल जाए और हम सो जाए। ऐसे सिचुएशन में हम अपना आलस दूर करने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ऑफिस के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर एम्प्लॉई (employee) को खाने के बाद सोने का भी मौका दिया जाता है। 

दरअसल, सोशल मीडिया (Viral Video) इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लोग ऑफिस में अपनी नींद पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लिंकेडीन पर Pascal BORNET नाम के यूजर ने लिंकडिन पर शेयर किया है साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- एशिया के कुछ देशों में ऑफिस लंच नैप्स (झपकी) काफी आम है। डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं क्या आपको लगता है कि यह कल्चर और देशों में भी होना चाहिए? वीडियो में आप देख सकते है कि कुछ लोग अपने ऑफिस के टेबल के पास ही फोल्डिंग चेयर को ओपन करके सो रहे है। 

गौरतलब है कि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो को अब तक 23 हजार 600 से भी ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। बता दें, वीडियो को अब तक 1 हजार 700 से भी ज्यादा लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो को देखने के बाद शायद आप भी ऐसी जगह पर नौकरी करना चाहेंगे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी