वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट

Cooler Jugaad in Wedding : मध्य प्रदेश के देवास में एक बारात के दौरान गर्मी से बचने के लिए कूलर के अनोखे जुगाड़ का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं।

हितेश तिवारी

Summer Wedding Arrangement : मध्य प्रदेश के देवास से एक बेहद अनोखा और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बारात के साथ बैंड-बाजे के अलावा कई कूलर भी चलते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ‘सागर की बारात’ में शामिल बारातियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए यह खास इंतजाम किया गया था। गर्मी के मौसम में जहां लोग शादी के दौरान पसीने से परेशान हो जाते हैं, वहीं इस जुगाड़ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

गर्मी में बारात के साथ चला कूलर

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात के साथ 8 से 10 कूलर एक डिजाइनर ठेले पर रखकर चलाए जा रहे हैं। इन कूलरों को जनरेटर से जोड़ा गया है, जिससे बारातियों को चलते-चलते ठंडी हवा मिलती रहे।

बाराती ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं और कूलर उनके साथ-साथ चल रहे हैं। यह नजारा काफी अलग और मजेदार है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और इसे ‘देसी जुगाड़’ का बेहतरीन उदाहरण भी बता रहे हैं।

लोगों ने इसे पैसों का सही इस्तेमाल बताया

इस वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पैसों का सही इस्तेमाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे दिखावा कह रहे हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि “जब पैसा हो तो कुछ भी मुमकिन है।”

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतनी गर्मी में बारात निकालने के बजाय समय बदलना बेहतर होता। हालांकि, इस अनोखे इंतजाम ने यह जरूर साबित कर दिया कि भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है और हर समस्या का हल किसी न किसी तरीके से निकाल ही लिया जाता है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की