वायरल वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

नाले में गिर रही थी बाइक...तभी 'स्पाइडर मैन' बन गया तीसरा सवार, आखिर क्यों वायरल सेंसेशन बन गया ये VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर तीन युवक सवार हैं और बाइक की स्पीड इतनी ज्यादा है कि उसके रुकने की कोई संभावना नहीं है। इसी बीच बाइक सड़क किनारे नाले में...

अभिषेक सिंह

नागपुर: बीते कल यानी शनिवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अगर आप एक्स, इंस्टाग्राम या फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी आंखों के सामने से जरूर गुजरा होगा। जिसमें चौराहे पर एक बाइक तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दे रही है। जो एक नाले में गिर जाती है। अब आप कहेंगे इसमें खास क्या है? तो चलिए हम आपको बताते हैं....

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर तीन युवक सवार हैं और बाइक की स्पीड इतनी ज्यादा है कि उसके रुकने की कोई संभावना नहीं है। इसी बीच बाइक सड़क किनारे नाले में गिर जाती है। सबकुछ इतनी जल्दी होता है कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन बाइक के पीछे बैठा एक शख्स स्पाइडरमैन की तरह किसी तरह खुद को बचा लेता है।

वीडियो में खास क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार चलते-चलते अचानक नाले में गिर जाता है। इसी बीच जैसे ही वह गिरने वाला होता है, पीछे बैठा एक शख्स तुरंत एक्शन लेता है और उसकी जान बचा लेता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और शख्स के क्विक रिएक्शन की तारीफ कर रहे हैं।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, यह वायरल सेंसेशन बन गया। अब तक इस वीडियो को 3.4 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, लोग वीडियो पर अजीब-ओ-गरीब प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स की प्रतिक्रिया देखने लायक है। कई यूजर्स ने इसे अविश्वसनीय रेस्क्यू बताया, तो कुछ ने लिखा कि यह शख्स वाकई स्पाइडरमैन है। वीडियो में शख्स की त्वरित प्रतिक्रिया और संतुलन बनाए रखने की क्षमता वाकई काबिले तारीफ है।

यह वायरल वीडियो एक सीख भी देता है कि कैसे सतर्क रहना है और अचानक आने वाली परिस्थिति में भी खुद को कैसे संभालना है। वीडियो को ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कई लोगों ने इसे मोटिवेशनल बताया और कहा कि संकट के समय मन और शरीर का संयम सबसे जरूरी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान