वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रात में डिलीवरी देने पहुंचे युवक पर मंडराया खतरा, बैग से चाकू निकालकर चोरों को भगाया

Delivery Boy Viral Video : रात के समय डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक ने संदिग्धों का खतरा भांपते ही बैग से चाकू निकालकर खुद को बचाया। CCTV में कैद यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Delivery Agent Attack : रात के समय काम करने वालों के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि अंधेरे में चोरी और लूट की घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सच्चाई को उजागर करता है। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय रात करीब 10 बजे ग्राहक के घर ऑर्डर पहुंचाने आता है।

वह जैसे ही घर की घंटी बजाता है, तभी उसकी नजर सड़क पर पीछे से आते दो संदिग्ध लोगों पर पड़ती है। हालात को भांपते हुए वह घबराने की बजाय शांति से अपने डिलीवरी बैग की ओर बढ़ता है और खुद को बचाने की तैयारी करता है। यह पूरा दृश्य CCTV कैमरे में कैद हो जाता है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिलीवरी बॉय ने दिखाई साहस और सतर्कता

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय अपने बैग से एक बड़ा चाकू निकालता है। जैसे ही दोनों संदिग्ध उसकी बाइक के पास पहुंचते हैं, वह बिना देर किए चाकू लेकर उनकी ओर बढ़ता है। अचानक हुए इस कदम से चोर घबरा जाते हैं। सामने खड़ा पहला चोर तुरंत भाग खड़ा होता है, जबकि पीछे से आने वाला दूसरा चोर भी डर के मारे भागने लगता है।

डिलीवरी बॉय उन्हें कुछ दूरी तक दौड़ाता है, जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। इस तरह वह बिना किसी नुकसान के खुद को और अपने सामान को बचाने में कामयाब रहता है। वीडियो में उसका साहस और सतर्कता साफ नजर आती है।

जागरूकता और तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा

बताया जा रहा है कि यह घटना हाल की नहीं, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना किस देश की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि कई यूजर्स ने दावा किया है कि यह मामला विदेश का है और स्पैनिश भाषा में वीडियो शेयर किए जाने से उरुग्वे का बताया जा रहा है।

एक्स पर @culturaliteral1 और @gharkekalesh जैसे अकाउंट्स से यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। यूजर्स डिलीवरी बॉय की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही रात में काम करने वालों को सतर्क रहने की सलाह भी दे रहे हैं। यह वीडियो एक बार फिर यह याद दिलाता है कि बदलते हालात में जागरूकता और तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा