वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डिलीवरी बैग में खाना नहीं, मां सरस्वती की मूर्ति! वायरल वीडियो ने किया हैरान

Delivery Agent Viral Video : डिलीवरी एजेंट के बैग में खाना नहीं बल्कि मां सरस्वती की प्रतिमा देख यूजर्स हैरान रह गए। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

हितेश तिवारी

Saraswati Idol Delivery : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। आमतौर पर जब हम किसी डिलीवरी एजेंट को सड़क पर स्कूटर चलाते देखते हैं, तो उनके बड़े बैग में खाना, ग्रॉसरी या कोई पार्सल होने की उम्मीद करते हैं।

लेकिन इस वायरल वीडियो में नजारा बिल्कुल अलग है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक डिलीवरी एजेंट अपने स्कूटर पर जा रहा है, लेकिन उसके पीठ पर टंगे बैग में खाना नहीं, बल्कि मां सरस्वती की प्रतिमा रखी हुई है। यही अनोखी बात इस वीडियो को इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना रही है।

मां सरस्वती की मूर्ति ले जाता डिलीवरी एजेंट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस क्लिप में जैसे ही कैमरा डिलीवरी एजेंट के बैग की ओर जाता है, लोग चौंक जाते हैं। बैग के अंदर मां सरस्वती की मूर्ति को अखबार से ढककर बेहद सावधानी से रखा गया है, ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंचे। प्रतिमा को देखकर ऐसा लग रहा है मानो किसी पूजा, स्थापना या धार्मिक आयोजन के लिए ले जाया जा रहा हो।

वीडियो में एक अन्य बाइक सवार भी एजेंट के पीछे चलता नजर आता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मूर्ति को सुरक्षित पहुंचाने के लिए खास ध्यान रखा जा रहा था। यह वीडियो अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स बटोर चुका है।

देवी जी भी ऑनलाइन डिलीवरी से आ रही हैं

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “कलयुग है भाई, अब देवी जी भी ऑनलाइन डिलीवरी से आ रही हैं।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “मां सरस्वती भी हवा में सफर कर रही हैं।”

कुछ यूजर्स ने इसे बिल्कुल सामान्य बताते हुए कहा कि हो सकता है डिलीवरी एजेंट मूर्ति अपने घर या किसी पूजा स्थल पर ले जा रहा हो, इसमें हंसने वाली कोई बात नहीं है।

कई लोगों ने एजेंट की सावधानी की तारीफ भी की। कुल मिलाकर यह वीडियो दिखाता है कि सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी अनोखी चीजें भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं और यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग