वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जोमैटो डिलीवरी बॉय को ऑर्डर के नहीं मिले पूरे पैसे, कस्टमर ने कहा- छुट्टे नहीं हैं; वीडियो वायरल

Zomato Delivery Boy : दिल्ली के सैनीक फार्म से सामने आए वायरल वीडियो में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने बताया कि एक अमीर कस्टमर ने 883 रुपये के ऑर्डर के पूरे पैसे नहीं दिए। “छुट्टे नहीं हैं” कहकर चली गई।

हितेश तिवारी

Delivery Issue : सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जोमैटो डिलीवरी बॉय कस्टमर के व्यवहार पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। यह मामला दिल्ली के पॉश इलाके सैनीक फार्म का बताया जा रहा है।

वीडियो की शुरुआत में डिलीवरी बॉय मोबाइल ऐप दिखाते हुए बताता है कि ऑर्डर की कुल रकम 883 रुपये थी। वह बड़े-बड़े कोठी-बंगलों की ओर इशारा करता है और बताता है कि यहां ऑर्डर डिलीवर करने आया था, लेकिन कस्टमर ने पूरे पैसे नहीं दिए। कस्टमर ने “छुट्टे नहीं हैं” कहकर उसे कम पैसे थमा दिए और चली गई।

बात 1 या 2 रुपये की नहीं है, बल्कि सोच की है

डिलीवरी बॉय वीडियो में गिनकर दिखाता है कि उसे 500 रुपये का एक नोट, 100 रुपये के तीन नोट, 50 रुपये का एक नोट, 10 रुपये के दो नोट और 1 रुपये के कुछ सिक्के दिए गए। इसके बावजूद पूरी रकम नहीं बनती। वह बेहद भावुक होकर कहता है कि बात 1 या 2 रुपये की नहीं है, बल्कि सोच की है।

उसका सवाल है कि आखिर डिलीवरी बॉय अपनी जेब से एक रुपया भी क्यों दे। वह कहता है कि इतने बड़े कोठी-बंगले में रहने वाले लोगों के पास 5 या 10 रुपये का नोट जरूर होगा, लेकिन फिर भी गरीब की जेब से ही पैसा निकाल लिया जाता है। इसी दर्द के साथ वह तंज कसता है कि “इतनी कंजूसी कहां से आती है, तभी तो इतने बड़े कोठी-बंगले बनते हैं।”

बंगले बड़े नहीं, दिल बड़ा होना चाहिए

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shani_dev42 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। उसने अपनी जिंदगी की कहानी भी साझा की है। यूजर ने बताया कि वह साइकिल से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकला था, लेकिन पिता के निधन के बाद उसकी यात्रा अधूरी रह गई। मजबूरी में उसे डिलीवरी बॉय की नौकरी करनी पड़ी।

वह बारिश, धूप, ठंड और थकान सब सहते हुए काम कर रहा है, ताकि फिर से अपनी यात्रा शुरू कर सके। 21 दिसंबर को पोस्ट की गई इस रील को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि “बंगले बड़े नहीं, दिल बड़ा होना चाहिए” और डिलीवरी बॉय के साथ इंसानियत से पेश आना जरूरी है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट