वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली की जहरीली हवा से ऐसे बच रही अमेरिकी महिला, घर के अंदर-बाहर AQI दिखाकर बताया बचने का तरीका

Delhi Pollution Viral Reel : दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के बीच एक अमेरिकी महिला ने घर के अंदर और बाहर का AQI दिखाकर बताया कि कैसे एयर प्यूरीफायर उनकी सबसे बड़ी ढाल बने हुए हैं।

हितेश तिवारी

AQI Level Air Purifier : दिल्ली की खराब हवा और बढ़ता प्रदूषण हर सर्दी में बड़ी चिंता बन जाता है। इस समस्या से सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि यहां रहने वाले विदेशी नागरिक भी परेशान हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिछले चार सालों से भारत में रह रहीं अमेरिकी महिला क्रिस्टन फिशर दिल्ली के प्रदूषण से बचने का तरीका दिखा रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने घर के बाहर और अंदर की हवा की गुणवत्ता की तुलना की, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

अमेरिकी महिला क्रिस्टन ने बताया दिल्ली के प्रदूषण से बचने का तरीका

क्रिस्टन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में AQI मॉनिटर हाथ में लेकर पहले घर के बाहर की हवा दिखाई, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 210 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब मानी जाती है। इसके बाद जैसे ही वह घर के अंदर आती हैं, AQI तेजी से घटकर 50 पर पहुंच जाता है, जिसे अच्छी और सुरक्षित हवा माना जाता है।

क्रिस्टन ने बताया कि इस बड़े अंतर की वजह उनके घर में लगे एयर प्यूरीफायर हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान उनका परिवार ज्यादा समय घर के अंदर ही बिताता है और साफ हवा में सोना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

वीडियो पर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं

क्रिस्टन ने यह भी साफ किया कि दिल्ली की हवा पूरे साल खराब नहीं रहती। उन्होंने बताया कि नवंबर से जनवरी के बीच प्रदूषण सबसे ज्यादा होता है, जबकि बाकी महीनों में हालात काफी बेहतर रहते हैं। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एयर प्यूरीफायर न चलाए जाएं, तो घर के अंदर की हवा भी बाहर जितनी ही खराब हो सकती है।

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने उनके जागरूक रवैये की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने दुख जताया कि अब साफ हवा भी मशीनों के भरोसे हो गई है। बावजूद इसके, चार बच्चों की मां क्रिस्टन ने कहा कि उन्हें भारत में रहना पसंद है और यहां बसने के फैसले पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां