वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

alary Dispute Viral Video : दिल्ली के मोती नगर स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस में सैलरी को लेकर कर्मचारी और एचआर के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

HR Argument Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली के मोती नगर स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कर्मचारी अपनी सैलरी को लेकर शिकायत करता दिखाई देता है।

उसका दावा है कि नौकरी के दौरान उसे 13 हजार रुपये वेतन देने की बात कही गई थी, लेकिन खाते में सिर्फ 3,800 रुपये आए। इसी बात को लेकर वह ऑफिस पहुंचता है और वहां मौजूद एचआर से जवाब मांगता है। देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल जाती है और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।

सैलरी को लेकर कर्मचारी और एचआर के बीच हुई बहस

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली की एक निजी टेलीकॉम कंपनी के कार्यालय का है। वीडियो में एचआर कर्मचारी से रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहती हैं, जबकि वहां मौजूद एक अन्य कर्मचारी भी वीडियो बनाने पर आपत्ति जताता है।

इसी दौरान शिकायत करने वाला कर्मचारी बार-बार अपनी सैलरी का मुद्दा उठाता है और कहता है कि इतनी कम रकम मिलने के बाद उसे सिर्फ ऑफिस छोड़कर जाने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता, कंपनी के पक्ष और कर्मचारी के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये

वायरल वीडियो के आखिर में कुछ सहकर्मी बीच-बचाव करते नजर आते हैं। वे कर्मचारी को समझाते हैं कि एचआर वेतन तय करने वाली अधिकारी नहीं होतीं और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से बात करना बेहतर होगा। इसके बाद माहौल कुछ शांत होता दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग कर्मचारी की शिकायत को गंभीर बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ऐसे मामलों का समाधान बातचीत और आधिकारिक प्रक्रिया के जरिए किया जाना चाहिए। फिलहाल इस मामले पर संबंधित कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट