वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मदर्स डे पर CEO का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को माता-पिता संग घूमने के लिए ₹10,000 और 3 दिन की छुट्टी

CEO Mothers Day Gift : दिल्ली के एक CEO ने मदर्स डे पर कर्मचारियों को माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए ₹10,000 और 3 दिन की सवैतनिक छुट्टी देने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई।

हितेश तिवारी

Paid Leave For Parents : तनाव, लंबे काम के घंटे और वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी से जूझ रहे कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच दिल्ली के एक CEO की पहल चर्चा का विषय बन गई है। उद्यमी रजत ग्रोवर ने मदर्स डे के मौके पर कर्मचारियों के लिए खास तोहफे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि माता-पिता जीवनभर बच्चों के लिए त्याग करते हैं और बदले में कुछ नहीं मांगते।

ऐसे में अब समय है कि बच्चे भी उनके लिए कुछ खास करें। इसी सोच के साथ उन्होंने कर्मचारियों को अपने माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए आर्थिक सहायता और छुट्टी देने का फैसला किया।

CEO ने मदर्स-डे पर 10 हजार रुपए के साथ दी 3 दिन की छुट्टी

रजत ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी कंपनी कर्मचारियों को अपने माता-पिता को तीन दिन की छुट्टी पर ले जाने के लिए ₹10,000 देगी। खास बात यह है कि यह छुट्टियां पूरी तरह सवैतनिक होंगी और कर्मचारियों के नियमित अवकाश बैलेंस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि माता-पिता ने अपने समय, सपनों और ऊर्जा का त्याग करके बच्चों को आगे बढ़ाया है। इसलिए अगर वे कहीं घूमना चाहते हैं या कोई खास पल जीना चाहते हैं, तो अब उन्हें इंतजार नहीं कराना चाहिए।

लोगों ने कहा कि काश पूरी दुनिया इसी तरह सोचने लगे

सोशल मीडिया पर इस पहल की खूब सराहना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “काश पूरी दुनिया इसी तरह सोचने लगे।” दूसरे ने कहा, “आज के कॉर्पोरेट दौर में ऐसी सोच बहुत दुर्लभ है।” कई लोगों ने रजत ग्रोवर को साल का सर्वश्रेष्ठ बॉस तक बता दिया।

वायरल वीडियो पर कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी पहल न सिर्फ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि परिवार के महत्व को भी याद दिलाती है। यह कदम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन