देहरादून में मरीज ने नर्स से की बदसलूकी (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

'5 हजार लो और चलो मेरे साथ', मरीज ने नर्स से की गंदी बात; भड़के स्टाफ ने अस्पताल में ही पीटा: VIDEO

Dehradun से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मरीज ने महिला स्टाफ सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की। वायरल वीडियो में मरीज की बदसलूकी को स्पष्ट तरीक से सुना जा सकता है।

सौरभ शर्मा

Dehradun nurse patient fight viral video: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। यहां एक अस्पताल में भर्ती मरीज पर आरोप है कि उसने महिला स्टाफ और नर्सों के साथ बदसलूकी की। बात तब बढ़ गई जब मरीज ने कथित तौर पर एक नर्स को पैसे का लालच देकर उसके साथ चलने के लिए कहा। इस 'गंदी बात' से गुस्साई नर्सों ने मरीज को वहीं पीट दिया।

घटना के मुताबिक, यह मरीज अस्पताल में भर्ती था और लगातार महिला स्टाफ सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था। वायरल हो रहे वीडियो में उसकी आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह शराफत की सारी हदें पार करता दिख रहा है। वह एक महिला स्टाफ सदस्य को कह रहा था, "पांच-दस हजार ले लो...मेरे साथ चलो..."। जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो नर्सों ने इसे और बर्दाश्त न करने का फैसला किया।

जब नर्सों ने खुद सिखाया सबक

मरीज की इस हरकत से तंग आकर और बार-बार के उत्पीड़न से परेशान होकर, नर्सों ने मामले को अपने हाथ में लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद अस्पताल के वार्ड में ही स्थिति बिगड़ गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नर्सों का एक समूह गुस्से में है और आरोपी मरीज को पीट रहा है। गुस्साई नर्सें उसे सबक सिखाते हुए मारती दिख रही हैं, जबकि वार्ड में मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो वायरल पर छिड़ी बहस

यह घटना अब ऑनलाइन गरमागरम बहस का मुद्दा बन गई है। कई नेटिजन्स नर्सों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई और उस आदमी को सबके सामने तुरंत जवाब दिया। हालांकि, कुछ अन्य लोगों को लगता है कि यह कहानी मनगढ़ंत भी हो सकती है और वो इस पर सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे मामले को लेकर संशय बना हुआ है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील