वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

क्रिसमस इवेंट में हंगामा, ट्री तोड़ने का वीडियो वायरल; धार्मिक स्वतंत्रता पर उठे सवाल

Indore Christmas Event : इंदौर में क्रिसमस इवेंट के दौरान तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ। हिंदूवादी संगठनों पर कार्यक्रम में हंगामा और क्रिसमस ट्री तोड़ने के आरोप लगे हैं, पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया।

हितेश तिवारी

Religious Freedom : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भारत में धार्मिक स्वतंत्रता और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यह वीडियो क्रिसमस के दिन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर का बताया जा रहा है, जहां एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित क्रिसमस इवेंट के दौरान हंगामा हुआ।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हैं और वहां लगे क्रिसमस ट्री को तोड़ना शुरू कर देते हैं। इस दौरान धार्मिक नारे भी लगाए जाते हैं, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन जाता है। यह घटना लसूडिया थाना क्षेत्र के ‘द हब फूड स्ट्रीट’ की बताई जा रही है।

क्रिसमस कार्यक्रम में हिंसा और तोड़फोड़

वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि इवेंट की होस्ट और आयोजक महिला उपद्रव कर रहे लोगों से लगातार अपील करती हैं कि वे तोड़फोड़ न करें। वह कहती हैं कि क्रिसमस ट्री और सजावट के पीछे कई लोगों की मेहनत लगी है और इसे नुकसान न पहुंचाया जाए।

महिला यह भी साफ करती हैं कि वह किसी को नारे लगाने से नहीं रोक रही हैं, लेकिन कार्यक्रम में हिंसा और तोड़फोड़ न हो। हालात को संभालने के लिए वह खुद ‘जय सिया राम’ के नारे भी लगवाती हैं, ताकि माहौल शांत हो सके। महिला यह भी बताती हैं कि वह क्रिश्चियन हैं और उन्होंने यह इवेंट आयोजित किया है, इसके बावजूद तोड़फोड़ करना गलत है।

ये खबर भी पढ़ें : बिना इंजन के सड़क पर दौड़ती दिखी Alto 800, वीडियो देख बोले लोग- ये कार नहीं ‘टार्जन द वंडर’ है!

यूजर्स ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारत में धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक मनाने की आजादी है। कई यूजर्स दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें घटना से जुड़ा वीडियो मिल गया है और उसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन यह घटना धार्मिक सहिष्णुता और कानून व्यवस्था पर एक बड़ी बहस छेड़ चुकी है।

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान