वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मां से कभी पिज्जा तो कभी बर्गर मांगता मासूम बच्चा, क्यूटनेस देख यूजर्स ने की जमकर तारीफ; वीडियो वायरल

Cute Child Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मासूम बच्चा कभी पिज्जा तो कभी बर्गर मांगकर घरवालों को कंफ्यूज कर देता है, जिसकी क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है।

हितेश तिवारी

Cute Baby Video : आजकल सोशल मीडिया पर बच्चों के क्यूट और मजेदार वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं। लोग न सिर्फ ऐसे वीडियो देखते हैं, बल्कि उन्हें बार-बार देखकर एंजॉय भी करते हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक छोटा-सा मासूम बच्चा अपनी मां से खाने की डिमांड करता नजर आ रहा है।

खास बात यह है कि बच्चा कभी पिज्जा, कभी बर्गर तो कभी चाउमिन की फरमाइश करता है और उसकी डिमांड हर कुछ सेकंड में बदल जाती है। बच्चे की मासूमियत और खाने के नामों का अजीब उच्चारण लोगों को खूब हंसा रहा है।

बच्चे के एक्सप्रेशन्स, मुस्कान और बदलती डिमांड

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @beflavoured नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घरवाले बच्चे को दाल-चावल खाने के लिए समझाने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन बच्चा अपनी ही दुनिया में मग्न है। कभी वह पिज्जा चाहिए कहता है, तो अगले ही पल बर्गर की जिद पकड़ लेता है।

सबसे मजेदार बात यह है कि बच्चा खाने के नाम सही से बोल भी नहीं पा रहा, लेकिन उसे हर फास्ट फूड का स्वाद अच्छे से पता है। उसकी एक्सप्रेशन्स, मुस्कान और बार-बार बदलती डिमांड वीडियो को और भी ज्यादा क्यूट बना देती है, यही वजह है कि वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

सब खाएगा लेकिन दाल-चावल नहीं

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो मेरी रोज की कहानी है।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “सब खाएगा लेकिन दाल-चावल नहीं।”

किसी ने लिखा, “नाम ठीक से नहीं पता, लेकिन स्वाद सबका जानता है।” कई यूजर्स ने बच्चे की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए उसे सुपर क्यूट बताया। कुल मिलाकर यह वीडियो बच्चों की मासूम जिद और घर-घर की कहानी को बखूबी दिखाता है, इसलिए लोग इससे खुद को जोड़ पा रहे हैं।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी