पाकिस्तान संसद भवन (सोर्स- सोशल मीडिया)  
वायरल

पाकिस्तानी संसद भवन की सुरक्षा में तैनात होंगी बिल्लियां, जल्द होगी हायरिंग

पाकिस्तान के संसद भवन में जल्द ही बिल्लियों की हायरिंग की जाएगी। इसके पिछे की खास वजह पाकिस्तानी पार्लियामेंट में बढ़ते चूहों की तादाद है। उनका कहना है कि चूहे जरूरी और महत्वपूर्ण फाइलों को कुतर देते हैं। जिसके कारण काफी परेशानियां हो रही है।

शानू शर्मा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अक्सर किसी ना किसी कारण की वजह से चर्चे में रहता है। वजह चाहे कभी अपने ही देश के उच्चतम न्यालय पर हमला करने का हो या फिर अपने चिफ जस्टिस के सिर काटने पर 1 कोरड़ के इनामी राशी की घोषणा करने का हो, हमारा पड़ोसी मुल्क कभी भी कोई मौका नहीं छोड़ता है। हालांकि अब पाकिस्तान के चर्चे में होने की एक और खास वजह से सामने आई है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के संसद भवन में जल्द ही बिल्लियों की हायरिंग की जाएगी। इसके पिछे की खास वजह पाकिस्तानी पार्लियामेंट में बढ़ते चूहों की तादाद है। उनका कहना है कि चूहे जरूरी और महत्वपूर्ण फाइलों को कुतर देते हैं। जिसके कारण काफी परेशानियां हो रही है, इसलिए संसद में जल्द से जल्द बिल्लियों को लाया जाए।

पाकिस्तान के पास 12 लाख का बजट

पाकिस्तान की कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बिल्लियों की हायरिंग के लिए 12 लाख पाकिस्तानी रुपए का बजट रका है। इनकों सही तरह से काम करवाने के लिए प्राइवेट एक्सपर्ट भी रखा जाएगा। साथ ही चूहों को पकड़ने के लिए खास तरह की चूहेदानी लगाई जाएगी। इससे पहले गरीबी की मार झेल रहा पाकिस्तान गधों को लेकर चर्चा में था। पाकिस्तान अपने देश के गंधों को बेचकर मुनाफा कमाने की प्लानिंग कर रहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके काफी मजाक बनाए गए थे। लोगों ने यह कहते हुए चुटकी लिया था कि पाकिस्तान में गंधों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।

पाकिस्तान गधों का देश 

पाकिस्तान में हुए एक सर्वे के मुताबिक देश में गधों की संख्या एक साल के भीतर 1 लाख बढ़ गई। इसी के साथ पाकिस्तान में कुल अभी 59 लाख गधे हैं। पाकिस्तान के संसद भवन के लिए लिया गया ये फैसला भी अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने उनके इस फसले पर भी कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा देश के युवाओं का पता नहीं अब बिल्लियों पर पैसे खर्च किए जा रहे हैं। खैर चूहों का कारनाम ना केवल पाकिस्तान में बल्कि हमारे देश में भी काफी प्रसिद्ध है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो