वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

ब्रिटिश टूरिस्ट ने की भारतीय रेलवे की तारीफ, बोला- ‘उम्मीद से कहीं बेहतर और किफायती’

British Tourist in India : ब्रिटिश टूरिस्ट ओली ने भारतीय रेलवे के 2AC कोच में सफर का अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने सुविधाओं, आराम और किफायती किराए की जमकर तारीफ की।

हितेश तिवारी

https://navbharatlive.com/viral/bengaluru-traffic-jam-man-leaves-auto-walks-two-kilometres-home-viral-videoBritish Tourist Praise Indian Railways : भारतीय रेलवे में सफर का अनुभव लेने वाले एक ब्रिटिश पर्यटक ने अपने रिव्यू से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इंस्टाग्राम पर @OllyTravels नाम के हैंडल से शेयर की गई पोस्ट में टूरिस्ट ओली ने भारतीय रेलवे के 2AC कोच में सफर का अनुभव बताया। उन्होंने इसे अपनी उम्मीद से कहीं बेहतर, आरामदायक और किफायती बताया।

ओली ने कहा कि कोच में आरामदायक सीटें, साफ-सफाई और यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि कम किराए में उन्हें इतना आरामदायक सफर करने का मौका मिला। विदेशी पर्यटक का यह अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया और कई यूजर्स ने भी भारतीय रेलवे को लेकर अपनी राय साझा की।

ब्रिटिश टूरिस्ट ने की भारतीय रेलवे की तारीफ

वीडियो में ओली ने 2AC कोच के अंदर की कई सुविधाएं दिखाईं। इसमें यात्रियों के लिए सोने की बर्थ, बिस्तर, पर्दे और सामान रखने की जगह नजर आई। वह कोच में मिलने वाली प्राइवेसी और सुविधाओं से काफी प्रभावित दिखाई दिए।

भारतीय रेलवे के 2AC कोच में आमतौर पर चार बर्थ का कंपार्टमेंट होता है, जिसके कारण यात्रियों को 3AC की तुलना में ज्यादा जगह और निजता मिलती है। रात की लंबी दूरी वाली यात्रा के लिए यह कोच कई यात्रियों की पसंद रहता है। ओली के लिए भारतीय रेलवे का अनुभव सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का सफर नहीं था, बल्कि भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क को करीब से देखने का एक अलग अनुभव भी रहा।

विदेशी पर्यटकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं अच्छा कदम

भारतीय रेलवे की सेवाओं और सुविधाओं को लेकर समय-समय पर सवाल और चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन विदेशी पर्यटकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी अक्सर सामने आती हैं। रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और आधुनिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। 2AC जैसे कोच में यात्रियों को एयर कंडीशनिंग, पर्दे और बिस्तर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

ओली की समीक्षा सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि विदेशी पर्यटकों का भारतीय रेलवे के अनुभव को सकारात्मक नजरिए से देखना अच्छी बात है। कुछ भारतीय यूजर्स ने अपने यात्रा अनुभव भी साझा किए और बताया कि लंबी दूरी के सफर में 2AC उनके लिए भी आराम और कीमत के बीच अच्छा विकल्प रहा है।

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग