वायरल वीडियो के सेक्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘साडी गली’ पर सनरूफ से झूमती दुल्हन, यूजर्स बोले- ये तो रियल लाइफ की तनु है; वीडियो वायरल

Bride Entry Video : सनरूफ से डांस करते हुए दुल्हन की एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स ने बताया रियल लाइफ तनु।

हितेश तिवारी

Sunroof Bride Dance : आजकल शादियों में कुछ अलग और यादगार करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां दुल्हन की एंट्री सादगी के साथ होती थी, वहीं अब इसे फिल्मी अंदाज में पेश किया जा रहा है।

कभी धमाकेदार डांस, तो कभी पसंदीदा गानों पर परफॉर्मेंस शादी अब सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रही। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की एंट्री का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उसे फिल्म तनु वेड्स मनु की हीरोइन से तुलना करने लगे हैं।

दुल्हन की एंट्री ने बना दिया माहौल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन एक गाड़ी में बैठकर शादी के वेन्यू पर पहुंचती है। गाड़ी की सनरूफ खुली होती है और दुल्हन उसी सनरूफ से बाहर निकलकर पूरे जोश और कॉन्फिडेंस के साथ डांस करती नजर आती है।

बैकग्राउंड में फिल्म तनु वेड्स मनु का मशहूर गाना ‘साडी गली’ बज रहा होता है, जिस पर दुल्हन मुस्कुराते हुए शानदार ठुमके लगाती है। उसका अंदाज इतना नेचुरल और एनर्जेटिक है कि वहां मौजूद लोग भी खुद को रोक नहीं पाते और खुशी में नाचने लगते हैं। यह एंट्री किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं लगती।

रियल लाइफ तनु

दुल्हन की इस अनोखी एंट्री से पूरे शादी का माहौल और भी ज्यादा खुशनुमा हो जाता है। रिश्तेदार, दोस्त और बाराती तालियां बजाते और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आते हैं। दुल्हन का आत्मविश्वास साफ दिखाता है कि वह अपनी शादी के हर पल को बिना किसी झिझक और डर के खुलकर एंजॉय करना चाहती है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @sabharwal_fotocity से शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे ‘रियल लाइफ तनु’ बताते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय