वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जुगाड़ का कमाल: बेकार पड़ी ईंट से बना डमी स्पीकर, 2000 रुपये में बिक गया आइडिया

Brick Speaker Idea : इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स ने बेकार पड़ी ईंट को ऐसा रूप दे दिया कि लोग हैरान रह गए। जुगाड़ से बने इस डमी स्पीकर को आखिरकार 2000 रुपये में बेच दिया गया।

हितेश तिवारी

Jugaad Viral Video : जुगाड़ अगर सही हो, तो बेकार चीज भी कमाल कर सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात को फिर से साबित कर दिया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @deluxebhaiyaji से शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स बेकार पड़ी ईंट से ऐसा जुगाड़ करता नजर आता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं।

वीडियो की शुरुआत एक साधारण सी ईंट से होती है, जिसे पूरी तरह फ्री बताया जाता है। इसके बाद उसी ईंट को एक प्रोडक्ट की तरह पेश करने का पूरा खेल शुरू होता है।

ईंट पर कारविंग करके बनाया “Beats” स्पीकर

वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले ईंट पर कारविंग करके “Beats” लिखा जाता है, ताकि यह किसी ब्रांडेड स्पीकर जैसा लगे। इसके बाद ईंट में स्पीकर के लिए छेद बनाए जाते हैं और ऊपर से उस पर शाइनिंग पेंट किया जाता है, जिससे वह देखने में आकर्षक लगने लगे।

पूरी प्रोसेस इतनी कॉन्फिडेंस के साथ दिखाई जाती है कि पहली नजर में कई लोग इसे सच में स्पीकर समझ बैठें। जुगाड़ का कमाल यही है कि एक मामूली ईंट धीरे-धीरे एक ‘प्रोडक्ट’ में बदल जाती है, जिसे देखकर लोग रुककर देखने लगते हैं।

लोगों ने आइडिया की जमकर तारीफ की

इसके बाद वीडियो में इस ईंट-स्पीकर को अच्छी पैकिंग के साथ बेचने की कोशिश दिखाई जाती है। कुछ लोग इसे सुनने की कोशिश करते हैं, तो कुछ इसकी लुक और आइडिया से प्रभावित नजर आते हैं। आखिरकार यह डमी स्पीकर 2000 रुपये में बिक जाता है। हालांकि इसे बनाने में कितना खर्च आया, इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “आज के जमाने में कुछ भी बिक सकता है।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि “ये लड़का तो अंबानी से भी आगे जाएगा।” कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ यह भी दिखा रहा है कि सही प्रेजेंटेशन और कॉन्फिडेंस से जुगाड़ भी बिजनेस बन सकता है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?