वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ईंट से बनाया देसी हीटर! बिजली जोड़कर खाना पकाने का जुगाड़ वायरल, यूजर्स बोले- ये इंजीनियरिंग लेवल है

Brick Heater Desi Jugaad : सोशल मीडिया पर ईंट से बनाए गए देसी हीटर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली जोड़कर खाना पकाते दिखाया गया है। यूजर्स इसे अनोखा लेकिन खतरनाक जुगाड़ बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Desi Jugaad Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन देसी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को हैरान भी किया है और डराया भी।

वायरल वीडियो में एक शख्स ईंट से ऐसा हीटर बनाता दिख रहा है, जिस पर न सिर्फ हाथ सेकने बल्कि खाना पकाने तक का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम के Maximum_manthan नाम के पेज से शेयर किया गया है और देखते ही देखते हजारों लोग इसे देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक ईंट ली जाती है और उस पर हीटर की वायर फिट करने के लिए लहरिया शेप में खांचे बनाए जाते हैं। इसके बाद उस वायर को ईंट में सेट कर दिया जाता है और सीधे बिजली से जोड़ दिया जाता है।

करंट ऑन होते ही ईंट लाल होकर गर्म होने लगती है। इतना ही नहीं, वीडियो में इस ईंट के ऊपर भगोना रखकर खाना पकाते हुए भी दिखाया गया है। देखने में यह जुगाड़ बेहद अनोखा लगता है और लोग इसे देसी इंजीनियरिंग का कमाल बता रहे हैं।

लोगों ने कहा- इस तरह के प्रयोग जानलेवा हो सकते हैं

हालांकि, यह जुगाड़ जितना दिलचस्प दिखता है, उतना ही खतरनाक भी है। बिजली से सीधे जुड़ा यह ईंट वाला हीटर किसी भी समय करंट लगने या शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है। कई यूजर्स ने कमेंट कर चेतावनी दी है कि इस तरह के प्रयोग जानलेवा हो सकते हैं, खासकर बिना सेफ्टी के।

वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में इसे असली इंजीनियरिंग बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा जुगाड़ भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि जुगाड़ और सुरक्षा के बीच संतुलन कितना जरूरी है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति