वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘संदेशे आते हैं’ की गूंज फिर लौटी, BSF जवान की आवाज ने जीत लिया दिल; VIDEO VIRAL

BSF Soldier Singing : बॉर्डर 2 को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच फिल्म के मशहूर गाने ‘संदेशे आते हैं’ को BSF जवान चक्रपाणि नागिरी ने अपनी आवाज दी। उनका यह देशभक्ति भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।

हितेश तिवारी

Sandese Aate Hain Viral Video : 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर ने देशभक्ति की जो लहर पैदा की थी, उसकी यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। अब जब बॉर्डर 2 को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं, तो फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘संदेशे आते हैं’ एक बार फिर सुर्खियों में है।

यह गाना आज भी हर पीढ़ी को भावुक कर देता है और इन दिनों सोशल मीडिया पर भी जमकर पसंद किया जा रहा है। इसी बीच इस गाने को एक फौजी की आवाज में सुनकर लोगों का जोश और भावनाएं दोनों और गहरी हो गई हैं।

सेना के जवान ने गाना गाया- संदेशे आते हैं’

बीएसएफ के जवान चक्रपाणि नागिरी ने ‘संदेशे आते हैं’ को जिस अंदाज में गाया है, वह किसी प्रोफेशनल सिंगर से कम नहीं लगता। उनकी आवाज में न सिर्फ सुरों की मिठास है, बल्कि एक सच्चे फौजी की भावना भी साफ झलकती है।

गाना सुनते ही देशभक्ति का ऐसा अहसास होता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। वीडियो में चक्रपाणि का आत्मविश्वास और सादगी लोगों को खासा प्रभावित कर रही है। यही वजह है कि उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो पर वरुण धवन ने किया कमेंट

चक्रपाणि नागिरी अक्सर अपनी सिंगिंग से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट Chakrapani_soldier_official ऐसे ही कई देशभक्ति और म्यूजिकल वीडियो से भरा हुआ है। इस बार उनके इस वीडियो पर न सिर्फ आम लोग, बल्कि फिल्म बॉर्डर 2 के एक्टर वरुण धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या बात है।” यह कमेंट उनके लिए बड़ी सराहना मानी जा रही है। कुल मिलाकर, एक फौजी की आवाज में गाया गया यह गीत फिर साबित करता है कि ‘संदेशे आते हैं’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि हर भारतीय की भावना है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल