वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

बिहार में बाइक सवार ने पुलिसवालों को रोककर किया ऐसा काम, ठंडा पानी-लस्सी देकर जीता दिल; वीडियो वायरल

Bihar Police Viral Video : बिहार में एक बाइक सवार ने सड़क किनारे ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर अपनी बाइक रोक दी। उसने पुलिसवालों को ठंडा पानी और लस्सी देकर उनकी सेवा के लिए धन्यवाद कहा।

हितेश तिवारी

Acts of Kindness : बिहार में तपती गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए एक बाइक सवार का छोटा सा प्रयास सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इंडियन समीर नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले इस शख्स ने सड़क किनारे कुछ पुलिसकर्मियों को देखा तो अपनी बाइक रोक दी।

वह पुलिसवालों के पास पहुंचा और उनसे बातचीत करने लगा। पुलिसकर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए उसका अभिवादन किया और कैमरे को देखकर पूछा कि क्या वह वीडियो बना रहा है। कुछ देर बातचीत के दौरान समीर ने गर्मी का जिक्र किया और पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। इसके बाद उसने बताया कि वह आखिर उनके पास क्यों रुका है।

बाइक सवार ने पुलिसकर्मियों पानी और लस्सी दी

समीर ने अपने साथ रखा बैग खोला और उसमें से ठंडे पानी की बोतलें और लस्सी निकालकर पुलिसकर्मियों को देने लगा। अचानक मिले इस तोहफे को देखकर पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने खुशी से पानी और लस्सी स्वीकार की। बातचीत के दौरान एक पुलिसकर्मी ने आसपास खड़े कुछ लोगों की तरफ इशारा भी किया और जैसे उनसे भी कुछ बांटने के लिए कहा।

इसके बाद समीर ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी ड्रिंक बांटी। पुलिसकर्मियों को ठंडा पानी और लस्सी देने के बाद उसने एक पुलिसकर्मी से हाथ मिलाया और लोगों की सुरक्षा के लिए उनकी सेवा को धन्यवाद दिया। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर आगे निकल गया।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

समीर ने वीडियो शेयर करते हुए यह छोटा सा प्रयास उन पुलिसकर्मियों को समर्पित किया, जो रोजाना लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी ड्यूटी करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसके इस अंदाज की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने इसे अच्छा काम बताते हुए समीर को ऐसे ही मदद करते रहने की बात कही।

वहीं एक अन्य यूजर ने इसे इंसानियत की मिसाल बताया। कई लोगों ने कहा कि गर्मी में सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को इस तरह याद करना और उनके लिए कुछ करना सराहनीय है। वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने उसके लगातार किए जा रहे ऐसे मदद के प्रयासों की भी तारीफ की।

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र

एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे