वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स

Tree Branch Accident : बेंगलुरु में चलती बाइक पर अचानक पेड़ की सूखी डाल गिरने से 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद सड़क सुरक्षा और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

हितेश तिवारी

Tree Branch Bike Accident : बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां 52 वर्षीय सतीश अपनी मोटरसाइकिल से राम मंदिर रोड के पास किसी काम से जा रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े एक पेड़ की सूखी और कमजोर डाल अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी।

डाल के तेज झटके से सतीश बाइक का संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि एक सामान्य सफर कैसे कुछ ही सेकंड में जानलेवा हादसे में बदल गया।

बाइक चालक के सिर पर गिरी पेड़ की भारी डाल

हादसे में सतीश के सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें यशवंतपुर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी इमरजेंसी सर्जरी की है और फिलहाल उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि इस पेड़ की सूखी शाखाओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन संबंधित विभागों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि यदि समय पर पेड़ों की छंटाई कर दी जाती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

इस घटना ने एक बार फिर शहरों में पेड़ों के रखरखाव और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर पुराने और बड़े पेड़ों वाली सड़कों पर नियमित निरीक्षण और सूखी शाखाओं की कटाई बेहद जरूरी मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे संभावित खतरों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी और की जान जोखिम में न पड़े। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन घटना के बाद शहरी बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी और जवाबदेही पर बहस तेज हो गई है। इस घटना का फूटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना के वायरल वीडियो पर लोग दुख और संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल