वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु में तेज रफ्तार कैब का कहर, कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद स्कूटर सवार की मौत

Bengaluru Road Accident : बेंगलुरु के जिगानी इंडस्ट्रियल एरिया में तेज रफ्तार कैब चालक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसके बाद एक स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया।

हितेश तिवारी

Overspeeding Cab Driver : बेंगलुरु के जिगानी इंडस्ट्रियल एरिया से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कैब अचानक नियंत्रण खो बैठती है और सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार देती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैब चालक तेज गति में था और उसने चौराहे के पास भी रफ्तार कम नहीं की।

घटना का वीडियो आया सामने

जानकारी के मुताबिक, कैब ने पहले एक टाटा अल्ट्रोज और फिर एक ऑल्टो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और पास से गुजर रहे स्कूटर को भी चपेट में ले लिया।

यह पूरी घटना एक इंटरसेक्शन के पास हुई, जहां आमतौर पर वाहनों को धीमी गति से चलाने की सलाह दी जाती है। लापरवाही और ओवरस्पीडिंग की वजह से यह हादसा कुछ ही सेकंड में बड़ा रूप ले बैठा।

ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग

इस भीषण दुर्घटना में 50 वर्षीय स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो X पर शेयर किया गया, जिसके बाद लोगों में गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिल रहे हैं।

यूजर्स सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि एक पल की लापरवाही किसी की पूरी जिंदगी छीन सकती है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा