वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ड्यूटी के बीच पढ़ाई करती दिखीं बेंगलुरु की महिला बस कंडक्टर, वीडियो ने लाखों को किया प्रेरित

Woman Bus Conductor : बेंगलुरु की एक महिला बस कंडक्टर ड्यूटी के बीच किताब पढ़ती नजर आईं। इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ यह वीडियो अब प्रेरणा की मिसाल बन गया है।

हितेश तिवारी

Inspirational Viral Video : बेंगलुरु की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच एक छोटी-सी घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। यहां एक महिला बस कंडक्टर अपनी ड्यूटी के दौरान ब्रेक में किताब पढ़ती नजर आईं। इंस्टाग्राम यूजर वर्षिनी ने इस पल को कैमरे में कैद किया।

वह खुद ऑफिस से थकी हुई लौट रही थीं, तभी उनकी नजर बस के अंदर बैठी उस कंडक्टर पर पड़ी, जो शोर और थकान के माहौल के बीच पूरी तल्लीनता से पढ़ाई कर रही थीं। उनके चेहरे को वीडियो में नहीं दिखाया गया, ताकि उनकी निजता बनी रहे।

महिला कंडक्टर का प्रेरणादायक वीडियो वायरल

वीडियो में महिला कंडक्टर यूनिफॉर्म में बस की सीट पर बैठी नजर आती हैं और शांति से पन्ने पलटती दिखती हैं। आसपास रोज की तरह यात्रियों की हलचल और ट्रैफिक का शोर है, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ किताब पर है। वर्षिनी ने कैप्शन में लिखा कि वह खुद बेहद थकी हुई थीं, लेकिन इस दृश्य ने उन्हें गहराई से प्रेरित किया।

उन्होंने लिखा, “अगर वह इतने लंबे और मुश्किल काम के बीच पढ़ाई चुन सकती हैं, तो हम सब भी अपने सपनों के लिए समय निकाल सकते हैं।” उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को प्रेरित करना है, इसलिए उन्होंने महिला का चेहरा नहीं दिखाया।

लोगों ने इसे मेहनत और लगन की मिसाल बताया

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे मेहनत और लगन की मिसाल बताया। लोगों ने कमेंट कर लिखा कि असली प्रेरणा ऐसे ही साधारण पलों में मिलती है, जहां कोई बिना शोर किए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता है।

किसी ने लिखा, “सीखने की कोई उम्र नहीं होती,” तो किसी ने कहा, “थकान बहाना नहीं बन सकती।” बिना किसी बड़े भाषण या दिखावे के, बस की सीट पर बैठी एक महिला की शांत मेहनत ने हजारों लोगों को आगे बढ़ने का संदेश दे दिया।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी