वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट। (सोर्स -सोशल मीडिया) 
वायरल

ऑटो ड्राइवर ने लौटाया कैश से भरा बैग, ईमानदारी की मिसाल बनकर जीता लोगों का दिल; लोगों ने की तारीफ

Cash Bag Return बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर राजा ने एक यात्री का कैश से भरा बैग बिना किसी लालच के वापस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। उनकी इस दरियादिली की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

हितेश तिवारी

Auto Driver Raja : बेंगलुरु की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी किसी उम्र, पैसे या पद की मोहताज नहीं होती। अक्सर हम सोशल मीडिया पर ठगी, धोखाधड़ी और अपराधों की खबरें देखते हैं, लेकिन इसी बीच एक ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

गुलबर्गा के रहने वाले ऑटो चालक राजा ने वह किया जो बहुत कम लोग करते हैं। उन्होंने एक यात्री का कैश से भरा बैग बिना कुछ लिए, बिना किसी अपेक्षा के वापस लौटा दिया।

कैसे हुआ पूरा मामला

एक यात्री अपने सफर के बाद गलती से कैश से भरा बैग राजा की ऑटो में भूल गया। बैग में अच्छी-खासी रकम थी, जिसे लेकर कोई भी लालच में आ सकता था। मगर राजा ने ऐसा नहीं किया। जैसे ही उन्हें पता चला कि बैग पीछे रह गया है, उन्होंने तुरंत उस यात्री को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद यात्री तक पहुंचकर उन्होंने बैग उसी हालत में लौटा दिया, जैसे उन्हें मिला था- न कुछ कम, न कुछ ज्यादा। राजा ने इस काम के लिए कोई पैसे की मांग नहीं की, न ही किसी इनाम की उम्मीद रखी।

सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

जब यह घटना लोगों तक पहुंची, तो सोशल मीडिया पर राजा की ईमानदारी की खूब चर्चा होने लगी। हजारों लोगों ने उन्हें “रियल हीरो” बताते हुए कहा कि ऐसे लोग ही दुनिया में भरोसा बनाए रखते हैं। कई लोगों ने लिखा- यही है असली बेंगलुरु। मानवता आज भी जिंदा है। राजा जैसे लोगों को सम्मान मिलना चाहिए।”

राजा ने स्टीरियोटाइप तोड़ा

अक्सर बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवरों को लेकर शिकायतें सुनने को मिलती हैं- जैसे ओवरचार्ज करना या राइड से इनकार करना। लेकिन राजा की ईमानदारी ने साबित कर दिया कि हर ऑटो ड्राइवर ऐसा नहीं होता। इस घटना ने लोगों को यह याद दिलाया कि शहर की भागदौड़ में भी कुछ दिल अभी भी नेक हैं।

राजा ने लोगों को दी सीख

राजा की यह घटना बताती है कि ईमानदारी और अच्छाई आज भी हमारे बीच ज़िंदा है। छोटे-से छोटे काम में भी अगर इंसान ईमानदार रहे, तो समाज में विश्वास और सकारात्मकता बढ़ती है। राजा ने सिर्फ एक बैग नहीं लौटाया… उन्होंने लोगों का भरोसा वापस लौटा दिया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज