वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

राजस्थानी डांस के दौरान महिला को एक शख्स ने पीछे से मारी लात, वायरल वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Crime Against Women : राजस्थान के बाड़मेर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में डांस कर रही महिला को पीछे से लात मारते हुए देखा गया।

हितेश तिवारी

Barmer Viral Video : राजस्थान के बाड़मेर जिले से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाओं को आज भी सार्वजनिक जगहों पर किस नजर से देखा जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में डांस करते देखा जा सकता है।

माहौल सामान्य लग रहा होता है और आसपास कई लोग मौजूद रहते हैं। लेकिन महिला को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उसके पीछे खड़ा एक शख्स किसी गलत मंशा के साथ वहां मौजूद है। वीडियो में साफ दिखता है कि महिला पूरी तरह अपने डांस में मग्न होती है, तभी पीछे से आया एक व्यक्ति अचानक उसे लात मार देता है।

डांस कर रही महिला को शख्स ने पीछे से मारी लात

यह घटना सिर्फ एक शारीरिक हमला नहीं, बल्कि समाज की उस मानसिकता को भी उजागर करती है, जिसमें महिलाओं के साथ होने वाले गलत व्यवहार को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद भी वहां मौजूद लोग कोई विरोध नहीं करते।

न कोई आरोपी को रोकता है और न ही महिला के समर्थन में सामने आता है। कुछ पुरुष तो हमले के बाद भी डांस करते नजर आते हैं। यही चुप्पी इस पूरे मामले को और गंभीर बना देती है, क्योंकि यह दर्शाती है कि ऐसे अपराधों के प्रति समाज का एक हिस्सा अब भी असंवेदनशील बना हुआ है।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा देखने को मिला। कई यूजर्स ने इसे साफ तौर पर अपराध बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन विरोध और शिकायतों के बाद राजस्थान पुलिस ने बाड़मेर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद दीपाराम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी से मामला कानूनी रूप से आगे बढ़ा है, लेकिन यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है- क्या महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कानून की जिम्मेदारी है, या समाज को भी अपनी सोच और रवैये पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना