वायरल

ऑटो वाले ने किया जबरदस्त स्टंट, वायरल वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली : दुनिया में कला की कोई कमी नहीं। अगर आप ऐसा सोच रहे है की स्टंट (Stunt) सिर्फ बाइक वाले ही करते है तो आप गलत सोचते है। जी हां स्टंट सिर्फ बाइकर्स ही नहीं करते बल्कि इसमें ऑटो वाले भी पीछे नहीं है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे। जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में..... 

ऑटो वाले का अजब करतब 

दरसअल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जायेंगी। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है की यह ऑटो वाला अपना तीन पहिये वाला ऑटो-रिक्शा दो पहिये पर ही तीन- तीन किलोमीटर चला देता है। इतना ही नहीं बल्कि इस स्टंट को करते हुए वह मुंह  निकालकर करतब करता है। 

वीडियो को लोग कर रहे है खूब पसंद 

आपको बता दें कि यह वीडियो 2015 का है। इस वीडियो को हाल ही में शेयर किया गया है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग जमकर देख रहे है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप ऑटो ड्राइवर की तारीफ जरूर करेंगे। आपको बता दें कि इस वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चूका है।

जबरदस्त स्टंट 

यह वायरल वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है। "एपिक ऑटो-रिक्शा साइड व्हीली. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जगतीश मणि (Jagathish Mani) नाम का एक व्यक्ति अपने तिपहिया वाहन यानि ऑटो को दो पहियों पर 2.2 किमी की दूरी तक चला रहा है। यह दूरी कई बार तीन किमी तक भी पहुंच गई है। वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि चालक स्टंट करते हुए कई करतव और भी दिखाता है।''

लोगों ने किये कमेंट्स 

इस वायरल वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स भी बहुत ही फनी आ रहे हैं। साथ ही यूजर्स रिक्शा चालक के टैलेंट की तारीफ भी खूब कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ये टैलेंट केवल भारतीयों में ही हो सकता है। इसके अलावा भी कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन्स साझा किए हैं। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गौरतलब रहे की ये स्टंट आप न दोहराएं। 

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई