वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एयरपोर्ट पर विदेशी महिला का चुपके से बनाया स्केच, गिफ्ट मिलते ही ऐसा था रिएक्शन; वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Sketch Artist Viral Video : एयरपोर्ट पर एक कलाकार ने अनजान विदेशी महिला का चुपके से स्केच बनाकर उसे गिफ्ट कर दिया। महिला की भावुक और मुस्कुराती प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Foreign Woman Sketch Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक कलाकार एयरपोर्ट पर बैठी एक अनजान विदेशी महिला का चुपके से स्केच बनाता है और फिर उसे सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर भेंट कर देता है। इस छोटे से खूबसूरत पल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pencil_art_workshop नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे पोस्ट करते हुए कलाकार बॉबी सलाडी ने कैप्शन में लिखा, "एक विदेशी की प्रतिक्रिया ने मेरा दिन बना दिया।" वीडियो में दिखने वाली महिला को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि कोई कलाकार उसकी तस्वीर कागज पर उतार रहा है।

कलाकार ने विदेशी महिला का चुपके से स्केच बनाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकार बड़ी बारीकी और धैर्य के साथ महिला का स्केच तैयार करता है। स्केच पूरा होने के बाद वह सीधे महिला के पास जाने के बजाय उसके बगल में बैठे एक व्यक्ति को वह चित्र थमा देता है, जो उसे महिला को सौंप देता है। जैसे ही महिला अपनी तस्वीर देखती है, उसके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ झलकने लगती है।

वह मुस्कुराते हुए स्केच को ध्यान से देखती है और फिर कलाकार के पास जाकर व्यक्तिगत रूप से उनका धन्यवाद करती है। महिला की सादगी, खुशी और कलाकार के प्रति सम्मान ने इस पूरे पल को और भी खास बना दिया। वीडियो इस बात का खूबसूरत उदाहरण बन गया कि एक छोटा-सा रचनात्मक उपहार भी किसी का दिन यादगार बना सकता है।

महिला के भावुक रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कलाकार और महिला दोनों की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "वह बहुत प्यारी हैं और आपकी ड्राइंग भी कमाल की है।" दूसरे ने कहा, "किसी के काम की सराहना करने के लिए खुद जाकर धन्यवाद देना सम्मान की सबसे बड़ी निशानी है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "काश कोई मेरा भी ऐसा स्केच बनाकर मुझे सरप्राइज दे।" वहीं कई लोगों ने कहा कि इंसानी भावनाएं और खुशी दुनिया के हर कोने में एक जैसी होती हैं। यही वजह है कि यह वायरल वीडियो केवल एक स्केच का नहीं, बल्कि इंसानियत, कला और मुस्कान के खूबसूरत मेल का प्रतीक बन गया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना