कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

बुरे फंसे अनिरुद्धाचार्य! VIDEO ने मचाया बवाल, माफी के बाद भी नहीं थम रहा हंगामा

Aniruddhacharya Controversy: इन दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य 14 साल की लड़कियों से शादी वाले अपने बयान को लेकर बुरी तरह फंस गए हैं। उन्होंने माफी मांगी है लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अभिषेक सिंह

Aniruddhacharya Controversy: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने एक बयान के चलते विवादों में घिर गए हैं। अपने बयान में उन्होंने 14 साल की लड़कियों से शादी करने की बात कही थी। उन्होंने अपने बयान के लिए माफ़ी ज़रूर मांग ली है। लेकिन अभी भी काफी हंगामा मचा हुआ है।

इन दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य 14 साल की लड़कियों से शादी वाले अपने बयान को लेकर बुरी तरह फंस गए हैं। कई जगहों पर महिलाओं ने उनका पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसी बीच अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान पर सफाई दी है। अपने विवादित बयान को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने क्या कुछ कहा जानेंगे लेकिन उससे पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि उन्होंने कहा क्या था।

किस बयान पर मचा बवाल?

अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं कि अगर वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहें, लोगों से मिलने-जुलने के बाद किसी के घर जाएं, तो क्या वे रिश्ता निभा पाएंगी, इसलिए चाहे लड़की हो या लड़का, दोनों का चरित्र अच्छा होना चाहिए और यह कुछ लड़कियों और लोगों के लिए था।

कथावाचक ने पेश की सफाई

अनिरुद्धाचार्य के इस बयान के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और कई जगहों पर उनका कड़ा विरोध हो रहा है। इसी बीच उन्होंने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने सभी लड़कियों के बारे में बयान नहीं दिया, वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

सफाई देते हुए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि मैंने सभी लड़कियों के बारे में बयान नहीं दिया था, ये सिर्फ़ कुछ लड़कियों के बारे में दिया गया था। बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी कुछ बहनें इस बात से नाराज़ हैं। उन्होंने आज वीडियो सुना और उसे गलत तरीके से सुना गया। लेकिन फिर भी मैं माफी मांगता हूं।

अपने बयान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बयान में कहा गया था कि कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जैसे राजा रघुवंशी की हत्या उनकी 25 साल की पत्नी ने की थी और उसने किसी और मर्द के लिए अपने ही पति की हत्या कर दी थी, जबकि कहा जा रहा है कि आजकल कुछ लड़कियाँ ऐसा कर रही हैं। हालाँकि, मेरे वीडियो से कुछ शब्द हटा दिए गए थे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला