वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हाथी के सामने ओवरटेक करना पड़ा भारी! गुस्साए गजराज ने बाइक सवार को दौड़ाया, जान बचाकर भागा युवक

Angry Elephant Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के रास्ते पर एक बाइक सवार हाथी को ओवरटेक करने की कोशिश करता है। इससे नाराज हाथी उसके पीछे दौड़ पड़ता है।

हितेश तिवारी

Elephant Chasing Biker : जंगल और वन्यजीवों से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कई बार इनमें जानवरों का शांत रूप देखने को मिलता है तो कई बार उनका गुस्सैल और खतरनाक व्यवहार भी नजर आता है।

इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी जंगल के रास्ते पर जा रहा होता है। तभी एक बाइक सवार उसे पार करने की कोशिश करता है। वीडियो को बस में बैठे किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

हाथी को ओवरटेक करना बाइक सवार को पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक हाथी आराम से आगे बढ़ रहा है। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार जल्दबाजी में उसके पास से निकलने की कोशिश करता है। लेकिन हाथी को यह हरकत पसंद नहीं आती और वह अचानक गुस्से में आ जाता है।

कुछ ही सेकंड में हाथी जोर-जोर से चिंघाड़ने लगता है और पलटकर बाइक सवार की दिशा में दौड़ पड़ता है। हाथी को अपनी ओर आते देख युवक घबरा जाता है और बाइक को सड़क किनारे ले जाकर रोक देता है। इसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर दौड़ने लगता है।

लोगों ने युवक की जल्दबाजी को खतरनाक कदम बताया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जंगल या वन्यजीव क्षेत्रों में इस तरह की जल्दबाजी खतरनाक साबित हो सकती है।

वहीं कुछ लोगों ने इसे बाइक सवार के लिए बड़ा सबक बताया है। हालांकि वायरल वीडियो में आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि वन्यजीवों के इलाके में हमेशा सावधानी और धैर्य के साथ ही सफर करना चाहिए।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM