वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फोन ऑर्डर किया, पैकेट से निकली साबुन की टिकिया! ऑनलाइन शॉपिंग पर उठे सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Online Shopping Fraud : ऑनलाइन फोन ऑर्डर करने पर साबुन की टिकिया मिलने का दावा करने वाला वीडियो वायरल, ई-कॉमर्स पर भरोसे और रिस्क को लेकर बहस तेज। लोगों ने इसे फर्जी वेबसाइट या स्कैम का मामला बताया।

हितेश तिवारी

Phone Ordered Soap Delivered : ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने बीते कुछ सालों में लोगों के बीच ऐसा भरोसा बना लिया है कि अब महंगे से महंगा सामान भी बिना सोचे-समझे ऑर्डर कर दिया जाता है। लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इस भरोसे को झटका दे दिया है।

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दावा किया है कि उसने ऑनलाइन फोन ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी के दौरान पैकेट से मोबाइल की जगह बर्तन धोने वाली साबुन की टिकिया निकलीं।

वीडियो में कथित तौर पर कंपनी का नाम अमेजन बताया गया है। हालांकि, जब तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती।

मोबाइल की जगह निकली साबुन की टिकिया

इंस्टाग्राम पर @msdpuneetawasthi नाम के अकाउंट से शेयर की गई इस Reel में शख्स पैकेट खोलकर दिखाता है, जिसमें तीन साबुन की टिकिया रखी नजर आती हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “फोन ऑर्डर किया, साबुन मिला।” दावा किया गया कि पैकेज पूरी तरह सीलबंद था, जिससे मामला और भी चौंकाने वाला लगने लगा।

यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और अब तक इसे 20 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शॉपिंग के रिस्क, पैकेजिंग सिस्टम और डिलीवरी प्रोसेस को लेकर बहस छिड़ गई है।

लोगों ने इसे फर्जी वेबसाइट या स्कैम का मामला बताया

कमेंट सेक्शन में यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोग बिना किसी जांच के डिलीवरी पार्टनर पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि बिना सबूत किसी को दोषी ठहराना गलत है। कुछ लोगों ने इसे फर्जी वेबसाइट या स्कैम का मामला बताया, तो कुछ ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी में ऐसे रिस्क से इनकार नहीं किया जा सकता।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑनलाइन ऑर्डर लेते समय ग्राहकों को सतर्क रहना जरूरी है। डिलीवरी के वक्त अनबॉक्सिंग वीडियो बनाना, गलत सामान मिलने पर तुरंत कस्टमर केयर से संपर्क करना और जरूरत पड़ने पर कंज्यूमर फोरम का सहारा लेना ही ऐसे मामलों से बचने का सही तरीका है। फिलहाल कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार है, जिसके बाद ही सच्चाई साफ हो पाएगी।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?