वायरल

गजब: अचानक एक Email से महिला की रातोंरात बदल गई किस्मत, ऐसे बन गई करोड़पति

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: जिंदगी में कभी कबार कुछ ऐसा हो जाता है कि जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। एक पल में पूरी जिंदगी बदल जाती है। जी हां ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ। दरअसल एक महिला अपने जीमेल में स्पैम फोल्डर में खोये हुए मेल ढूंढ रही थी। तभी उसने एक ऐसा मेल देखा जिसकी वजह से उसकी किस्मत बदल गई और वो 3 मिलियन डॉलर की मालकिन बन गई। 

स्पैम बॉक्स से खुली किस्मत 

दरअसल ये मामला अमेरिका के ऑकलैंड का है यहां रहने वाली लौरा स्पीयर्स ने 31 दिसंबर को MichiganLottery.com. से एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। मिशिगन लॉटरी के मुताबिक लौरा ने न केवल लॉटरी जीती, बल्कि उनकी लॉटरी का नंबर उन 5 (2-5-30-46-61) नंबरों में से एक निकला जिसके निकलने पर लॉटरी का प्राइज 1 मिलियन डॉलर से 3 मिलियन डॉलर करने का प्रावधान किया गया था।

लौरा ने कहा.... 

जैसे ही उसने ये लॉटरी जीती तो वह ख़ुशी के मारे झूम उठी। इस बारे में बात करते हुए लौरा बोलीं मुझे भरोसा नहीं हो रहा था कि मैंने लॉटरी जीत ली है लौरा स्पीयर्स ने कहा कि मैंने फेसबुक पर मेगा मिलियन जैकपॉट लॉटरी के बारे में एक विज्ञापन देखा था, जिसके बाद मैंने लॉटरी का टिकट खरीदने का फैसला किया। 

कुछ दिन बाद में अपने ईमेल के स्पैम फोल्डर में अपना एक खोया हुआ मेल देख रही थी, उसी दौरान मुझे लॉटरी जीतने का मेल दिखाई दिया। मैं इस मैसेज पर यकीन नहीं कर पा रही थी। इसलिए मैंने अपने लॉटरी अकाउंट में जाकर उस मैसेज के नंबर को मिलाया, तब जाकर मुझे इस पर यकीन हुआ। अक्सर ऐसा होता है की हमारी जिंदगी में अचानक आयी खुशियों पर हमको विश्वास नहीं होता। 

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?