वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बिना इंजन के सड़क पर दौड़ती दिखी Alto 800, वीडियो देख बोले लोग- ये कार नहीं ‘टार्जन द वंडर’ है!

Alto Without Engine : सोशल मीडिया पर Alto 800 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार बिना इंजन के सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो देखकर कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Alto 800 Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी जुगाड़ दिखता है तो कभी ऐसी हरकत, जिस पर आंखों को यकीन नहीं होता।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के मिडिल क्लास लोगों की पसंदीदा कार मारुति ऑल्टो 800 बिना इंजन के सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और समझ नहीं पा रहे कि आखिर बिना इंजन के कोई कार कैसे चल सकती है।

जनाब ऑल्टो 800 है, इंजन नहीं है फिर भी गाड़ी बढ़िया चल रही

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @renuy305 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑल्टो 800 सड़क पर चल रही है, लेकिन जब कैमरा आगे जाता है तो कार का बोनट खुला नजर आता है और उसमें इंजन मौजूद ही नहीं है।

इसके बावजूद गाड़ी रफ्तार में चलती दिखती है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जनाब ऑल्टो 800 है, इंजन नहीं है फिर भी गाड़ी बढ़िया चल रही है। 100% नो पॉल्यूशन, ना पेट्रोल चाहिए और ना ही हेलमेट, बस चल रही है यही भरोसा काफी है।”

यूजर्स ने इसे ‘टार्जन द वंडर कार’ कहा

वीडियो में एक और खतरनाक बात भी सामने आई है। कार चलते समय उसका बोनट आगे की ओर उठ जाता है, जिससे ड्राइवर को सामने की सड़क दिखाई नहीं देती। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी का शीशा खोलकर बाहर झुकते हुए आगे देखने की कोशिश करता है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मजेदार और गंभीर दोनों तरह के रिएक्शन सामने आए हैं। कुछ यूजर्स ने इसे ‘टार्जन द वंडर कार’ कहा तो कुछ ने इसे सड़क पर चलने वालों के लिए खतरनाक बताया। कई लोगों ने चिंता जताई कि इस तरह की हरकत दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब