वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एयरपोर्ट पर कबाड़े वाला! रिक्शा लेकर रनवे के पास पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?

Scrap Cart Airport Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट परिसर के अंदर एक शख्स ठेलेनुमा रिक्शे पर तार और कबाड़ जैसा सामान ले जाता दिखाई दे रहा है।

हितेश तिवारी

Airport Rickshaw Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आमतौर पर कबाड़ इकट्ठा करने वाले या ठेला चलाने वाले लोग गलियों और बाजारों में नजर आते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक शख्स एयरपोर्ट परिसर के अंदर ठेलेनुमा रिक्शा लेकर चलता दिखाई दे रहा है।

उसके रिक्शे पर तार और अन्य सामान रखा हुआ है, जबकि सामने हवाई जहाज और एयरपोर्ट की बसें भी दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

रिक्शा लेकर रनवे के पास पहुंचा शख्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर sudhirvishwakarma398 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा नजारा देखकर कई लोग इसे कबाड़ा ढोने वाला व्यक्ति बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि वह एयरपोर्ट का कर्मचारी हो सकता है और किसी तकनीकी सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहा है।

हालांकि, वीडियो में मौजूद व्यक्ति की पहचान और यह किस एयरपोर्ट का दृश्य है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो से जुड़े दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

वीडियो देखकर लोग हैरान, उठाए सवाल

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये रिक्शा लेकर एयरपोर्ट के अंदर पहुंचा कैसे?" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "लगता है अब एयरपोर्ट पर भी कबाड़ खरीदने की सुविधा शुरू हो गई।"

वहीं एक अन्य यूजर का कहना था कि यह कोई कबाड़ी नहीं, बल्कि एयरपोर्ट का स्टाफ हो सकता है, जो सामान ले जा रहा है। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान होने के साथ-साथ मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा