वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फ्लाइट में ‘प्रैंक’ करने पर भड़के यूजर्स! पत्नी को सीट से हटाने की शिकायत, एयर होस्टेस का बनाया मजाक

Air Hostess Prank Video : एयर इंडिया फ्लाइट में पति ने पत्नी को सीट से हटाने के लिए एयर होस्टेस को बुलाया, वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने लगाई फटकार।

हितेश तिवारी

Flight Husband Wife Viral Video : एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस को बुलाकर अपनी ही पत्नी को सीट से हटाने की शिकायत कर दी।

पहली नजर में यह मामला सामान्य लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, पता चलता है कि यह पूरा मामला एक प्रैंक था। दरअसल, जिस महिला को हटाने की बात की जा रही थी, वह कोई अनजान यात्री नहीं बल्कि उसी व्यक्ति की पत्नी थी।

एयर होस्टेस से की पत्नी की कंप्लेन

वीडियो में देखा जा सकता है कि पैसेंजर एयर होस्टेस को बुलाकर कहता है कि उसकी विंडो सीट पर कोई और बैठा है। एयर होस्टेस पूरी प्रोफेशनल तरीके से स्थिति को संभालते हुए महिला से उसका सीट नंबर पूछती है और बताती है कि उसकी असली सीट बीच वाली है।

तभी महिला बताती है कि वह उस व्यक्ति की पत्नी है। यह सुनते ही एयर होस्टेस समझ जाती है कि मामला पर्सनल है और वह ‘यह आपका निजी मामला है’ कहकर वहां से चली जाती है। इस तरह अनजाने में एयर होस्टेस इस प्रैंक का हिस्सा बन जाती है।

लोगों ने वायरल वीडियो पर जताई नाराजगी

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @manishaandsrikar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसने कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज बटोर लिए। हालांकि वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की।

कई लोगों ने इसे बचकाना हरकत बताया और कहा कि सिर्फ कंटेंट के लिए किसी प्रोफेशनल का समय खराब करना गलत है। कुछ यूजर्स ने एयर होस्टेस के धैर्य और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ भी की। यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बनाए जा रहे कंटेंट और उसकी सीमाओं पर सवाल खड़े करता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल