वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एयरपोर्ट के बाहर पराठे की थड़ी पर एयरहोस्टेज का देसी अंदाज, वीडियो ने छेड़ी बहस

Air Hostess Viral Video : एयरपोर्ट के बाहर सड़क किनारे पराठे खाते एयरहोस्टेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर यूजर्स दिखावे और हकीकत को लेकर बहस कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Air Hostess Outside Paratha Stall : सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं, जो कुछ ही पलों में लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कभी ये वीडियो सिस्टम पर सवाल उठाते हैं तो कभी समाज की दोहरी सोच को उजागर कर देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है।

वीडियो में एयरपोर्ट के बाहर सड़क किनारे लगी एक साधारण सी पराठे की थड़ी पर एयरहोस्टेज का एक समूह खड़ा नजर आ रहा है। सभी आराम से पराठे खाते हुए दिख रही हैं और किसी तरह का दिखावा या बनावटी अंदाज नजर नहीं आता।

सड़क किनारे पराठे खातीं नजर आईं एयरहोस्टेज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरहोस्टेज अपनी यूनिफॉर्म में ही पराठे की थड़ी पर खड़ी हैं। कोई हाथ में प्लेट लिए हुए है तो कोई पराठा लेते हुए नजर आती है। आसपास आम लोग भी खड़े हैं और माहौल किसी देसी ढाबे जैसा लग रहा है।

आमतौर पर एयरहोस्टेज को लोग एक ग्लैमरस और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इस वीडियो में उनका बिल्कुल सादा और जमीन से जुड़ा हुआ रूप सामने आया है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है और तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। कई लोगों ने तंज कसते हुए लिखा, “हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और।” यूजर्स का कहना है कि विमान के अंदर जिस हाई-फाई और लग्जरी लाइफ की तस्वीर दिखाई जाती है, असल जिंदगी में वही लोग सड़क किनारे खड़े होकर देसी पराठे खाते नजर आते हैं।

कुछ लोगों ने इसे दिखावे और हकीकत के फर्क से जोड़ा, जबकि कई यूजर्स ने एयरहोस्टेज के इस सादे अंदाज की तारीफ भी की। उनका कहना है कि पराठा खाना कोई गलत बात नहीं है और हर इंसान अपनी पसंद का खाना खाने के लिए आज़ाद है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को सिर्फ हैरान ही नहीं कर रहा, बल्कि समाज की सोच पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA