अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर की गई भविष्यवाणी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

Air India का प्लेन क्रेश हो सकता है! पिछले साल ही श्रीलंकाई पादरी ने कर दी थी भविष्यवाणी- देखें VIDEO

श्रीलंका के पादरी जेरोम फर्नांडो का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वे एयर इंडिया दुर्घटना जैसी कुछ बातें पहले से ही कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सभी को सदमे में डाल दिया है।

मृणाल पाठक

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में 241 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में केवल एक प्लेन में सावल इंसान की जान बची। ये हादसा इतना खतरनाक था की सब कुछ जलकर खाक हो गया। जिसके बाद से ही लगातार इस हादसे की पहले से की गई भविष्यवाणी के वीडियो सोमने आ रहे हैं। इसी बीच अब श्रीलंका के पादरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, श्रीलंका के पादरी जेरोम फर्नांडो का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वे एयर इंडिया दुर्घटना जैसी कुछ बातें पहले से ही कहते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को देखकर लोग हैरान हैं और इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या वाकई ये भविष्यवाणी थी या फिर महज संयोग।

प्लेन हादसे की पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी!

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस 1 मिनट 33 सेकंड के वीडियो में जेरोम भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन के साथ बीच हवा में हुए मुद्दे पर दो बार बात करते नजर आ रहे हैं। पहली बार उन्होंने 26 नवंबर 2024 को एक मीटिंग में कहा, 'मैं कुछ देख रहा हूं, आपकी राष्ट्रीय एयरलाइन की फ्लाइट देश के अंदर उड़ रही है और हवा में ही खतरा है। आप इसके बारे में सुनेंगे, यह बीच हवा में हुआ मुद्दा है।'

दुर्घटना के 49 दिन पहले भी कही थी चौंकाने वाली बात

इतना ही नहीं, इसके बाद 24 अप्रैल 2025 को यानी दुर्घटना से ठीक 49 दिन पहले उन्होंने फिर कहा, 'लाल विमान की बॉडी से बचें क्योंकि यह हवा में है...।' जब हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया तो उन्होंने लिखा, 'अविश्वसनीय है, है न?' वाटरफॉल में नहा रहे लाेगों के बीच अचानक पहुंचा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

कौन है पादरी जेरोम फर्नांडो?

जानकारी के लिए बता दें कि पादरी जेरोम फर्नांडो श्रीलंका में ग्लोरियस चर्च चलाते हैं और खुद को 'ईश्वर का पैगंबर' कहते हैं। उनके फॉलोअर्स में कई श्रीलंकाई सेलेब्रिटीज और क्रिकेटर भी शामिल हैं। उन्हें दिसंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने गौतम बुद्ध पर टिप्पणी की थी जिससे बौद्ध बहुल श्रीलंका में भारी विवाद पैदा हो गया था।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन