वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

आगरा के होटल में युवकों की बदतमीजी कैमरे में कैद, बेड पर जूतों पहनकर कूदते दिखे, कमरे में मचाया उत्पात

Hotel Viral Video : आगरा के एक होटल में ठहरे तीन युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जूतों पहने बेड पर कूदते और होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखे। वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

हितेश तिवारी

Civic Sense Debate : सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘सिविक सेंस’ को लेकर बहस छिड़ गई है। इस बार मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे में ठहरे तीन युवकों ने ऐसी हरकतें कीं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी।

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इन युवकों के व्यवहार को शर्मनाक बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या पैसे देने का मतलब किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की छूट मिल जाना है।

होटल में युवकों की बदतमीजी का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों युवक होटल के कमरे में जूतों समेत बेड पर कूद रहे हैं। वे बेडशीट, तकिए और कंबलों को बुरी तरह गंदा कर देते हैं। वीडियो के दौरान युवक यह कहते भी सुनाई देते हैं कि वे कमरे के लिए दिए गए 500 रुपये “पूरी तरह वसूल” कर रहे हैं।

वीडियो के अंत तक कमरे की हालत बद से बदतर हो जाती है। मनोरंजन के नाम पर होटल की संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो साफ तौर पर असंवेदनशीलता और खराब मानसिकता को दर्शाता है।

वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Ghar Ke Kalesh’ नाम के हैंडल से 21 जनवरी को शेयर किया गया है। कैप्शन में युवकों की हरकतों पर सवाल उठाते हुए उनके भीतर ‘मैनेर्स’ की कमी को उजागर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने होटल मालिक को इन युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।

एक यूजर ने लिखा, “यही वजह है कि मकान मालिक छात्रों को पीजी देने से डरते हैं।” दूसरे ने कहा, “शिक्षा और जागरूकता की भारी कमी है, किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कूल नहीं है।” फिलहाल इस मामले में होटल प्रबंधन या स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लोग लगातार युवकों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाने की मांग कर रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन