पति-पत्नी का विवाद सुलझाने आए परिजनों हुई जमकर मारपीट (सौ. सोशल वीडियो) 
वायरल

कोर्ट परिसर बना कुरुक्षेत्र! पति-पत्नी का विवाद सुलझाने आए परिजनों में महाभारत, VIDEO हुआ वायरल

Viral video: मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पूजा सिंह

A scuffle Broke Out In The Court Premises: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर मंगलवार को उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गई, जब पति-पत्नी के विवाद के निपटारे के लिए आए दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों में हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लात-घूंसे और बेल्टें से एक दूसरे की जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कोर्ट परिसर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ रहे लोगों को अलग किया और स्थिति को काबू में किया। बताया जा रहा है कि झगड़े में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर निवासी लईक अहमद की बेटी नीलोफर सिद्दीकी का निकाह करीब चार साल पहले मेरठ जिले के इंचौली गांव निवासी अफजल के साथ हुआ था। नीलोफर ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग और मारपीट का आरोप लगाया है। ससुराल वालों के व्यवहार से  परेशान होकर नीलोफर कुछ समय पहले अपने मायके मुजफ्फरनगर लौट आई थी। इसके बाद उसने पति अफजल और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला फिलहाल कचहरी परिसर स्थित मीडिएशन सेंटर में चल रहा है।

दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

मंगलवार को दोनों पक्ष अपने-अपने परिजनों के साथ कचहरी पहुंचे थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो हई। देखते देखते बात  मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने बेल्टें, लात-घूंसे, थप्पड़ से एक दूसरे की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर कचहरी चौकी पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

पीड़िता ने बदतमीजी का लगाया आरोप

मारपीट के बाद महिला ने कहा कि, 'मेरा नाम नीलोफर सिद्दीकी है, 'मैं मुजफ्फरनगर की रहने वाली हूं। मेरे पति और उनके परिजनों ने बहुत बदतमीजी की। मेरे कपड़े फाड़ दिए, हाथ जख्मी कर दिए।'

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल