वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, 'गोविंदा-गोविंदा' का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल

116 year old Devotee Woman : कर्नाटक की 116 वर्षीय लक्ष्मव्वा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने तिरुमला के अलिपिरी मार्ग से 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।

हितेश तिवारी

Tirumala Temple Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्नाटक की 116 वर्षीय लक्ष्मव्वा अपनी अटूट आस्था और अद्भुत हिम्मत का परिचय देती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने तिरुमला के अलिपिरी मार्ग से करीब 3,550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।

इस वीडियो को Temple Connects नाम के एक्स (X) अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया, "उम्र सिर्फ शरीर के लिए मायने रखती है, भक्ति के लिए नहीं।" वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोग उनकी श्रद्धा और जज्बे की सराहना कर रहे हैं।

116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला मंदिर की 3550 सीढ़ियां

वीडियो में लक्ष्मव्वा हाथ में लाठी लेकर धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ती दिखाई देती हैं। उनके साथ परिवार का एक सदस्य भी मौजूद है, जो जरूरत पड़ने पर उन्हें सहारा देता है। सबसे खास बात यह है कि पूरी यात्रा के दौरान वह लगातार "गोविंदा-गोविंदा" का जाप करती रहती हैं।

आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ लोगों को घुटनों में दर्द, थकान और चलने-फिरने में कठिनाई होने लगती है। ऐसे में 116 वर्ष की उम्र में इतनी लंबी और कठिन चढ़ाई पूरी करना लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा। आसपास मौजूद श्रद्धालु भी उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और भक्ति को देखकर हैरान नजर आए।

लोगों ने इसे भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की कृपा बताया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि "उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत विश्वास और मनोबल में होती है।" कुछ यूजर्स ने आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश से अनुरोध किया कि लक्ष्मव्वा को भविष्य में वीआईपी दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इतनी कठिन चढ़ाई न करनी पड़े।

वहीं, कई लोगों ने इसे भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की कृपा बताया। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि आज जब कई युवा थोड़ी दूरी चलने में भी थक जाते हैं, तब 116 साल की उम्र में हजारों सीढ़ियां चढ़ना हर किसी के लिए प्रेरणा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित