वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स -सोशल मीडिया)  
वायरल

100 रुपये की लंदन में कितनी कीमत? वायरल वीडियो में महिला ने किया रियलिटी चेक

INR vs Pound : एक वायरल वीडियो में महिला ने दिखाया कि भारत के 100 रुपये की लंदन में कितनी कीमत है और वहां क्या खरीदा जा सकता है। यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

हितेश तिवारी

Currency Comparison Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला भारत के 100 रुपये की लंदन में वैल्यू बताती नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती है कि 100 रुपये की कीमत करीब 0.8 पाउंड के बराबर होती है।

इसके बाद वह एक सुपरमार्केट में जाकर यह चेक करती है कि इतने पैसे में वहां क्या खरीदा जा सकता है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इससे दोनों देशों के खर्च में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है।

भारतीय महिला ने बताया 100 रुपये की लंदन में वैल्यू

वीडियो में महिला अलग-अलग चीजों की कीमत दिखाती है और बताती है कि 100 रुपये में ‘चीज़ एंड अनियन सैंडविच’, 500 एमएल पानी या ओरियो बिस्किट जैसी सामान्य चीजें भी नहीं खरीदी जा सकतीं।

आखिर में वह बताती है कि इतने पैसों में सिर्फ गाजर ही खरीदना संभव है। इस तुलना के जरिए यह साफ हो जाता है कि Indian Rupee और British Pound के बीच कितना बड़ा अंतर है और London में रहने का खर्च भारत के मुकाबले कितना ज्यादा है।

लोगों ने की भारत और विदेश की सैलरी व खर्च की तुलना

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर veggiewander नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

कोई कह रहा है “गाजर ही सही, हेल्दी तो है”, तो कोई भारत और विदेश की सैलरी व खर्च की तुलना करने की बात कर रहा है। यह वायरल वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि अलग-अलग देशों में पैसों की वैल्यू और जीवनशैली में कितना फर्क होता है।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री