डॉ. अनिल भंसाली  डिजाइन फोटो
वीडियो

World Diabetes Day: भारत में क्यों बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज? डॉक्टर ने बताई बड़ी वजह, जानें कैसे बचें

World Diabetes Day पर PGIMER के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल भंसाली ने डायबिटीज के बढ़ते मामलों, बच्चों में मोटापे और बचाव के लिए जरूरी आदतों पर सलाह दी।

प्रिया जैस

World Diabetes Day Doctor Advice: हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस मौके पर चंडीगढ़ के PGIMER के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. अनिल भंसाली ने भारत में डायबिटीज के बढ़ते मामलों और बदलती जीवनशैली को लेकर चिंता व्यक्त की। डॉ. अनिल भंसाली ने बताया कि देश में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज और लगभग 16 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज से प्रभावित हैं। उनके मुताबिक, मोटापा, खराब खानपान, पारिवारिक इतिहास और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। डॉ. भंसाली ने बच्चों और किशोरों में बढ़ते मोटापे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान बच्चों की शारीरिक गतिविधियां कम हुईं, वहीं पढ़ाई, ट्यूशन और जंक फूड की आदतों ने भी इस समस्या को बढ़ाया। उन्होंने लोगों को जल्दी और हल्का डिनर करने, रोजाना एक्सरसाइज करने और जंक फूड का सीमित सेवन करने की सलाह दी।

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ