डिजाइन फोटो 
वीडियो

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO

Pappu Yadav Viral Video: संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। आज शुक्रवार को भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिला।

मनोज आर्या

Pappu Yadav in Parliament Video: संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। आज शुक्रवार को भी एक ऐसी ही घटना देखने को मिला, जहां बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु के भेष में संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पप्पू यादव पुजारी के वेश में संसद भवन के मकर द्वार पहुंचे और फिर दान पेटी के साथ वहां कुछ समय तक बैठे हुए थे। इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने उनके पास दान पेटी रखी। इसके कुछ देर बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां पहुंचे और दान पेटी में कुछ पैसे डाल दिए। इसके बाद कई और विपक्षी सांसदों ने दान पेटी में पैसे डाले। इसके बाद जब राहुल समेत कई दूसरे नेता दान पेटी में पैसे डालने गए तो पप्पू यादव ने वो पैसे दान पेटी से निकालकर अपनी जेब में डाल लिए। इसके जरिए उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि इसी प्रकार से राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की गई थी। इसके बाद कई विपक्षी सांसदों ने चोर-चोर और चढ़ावा चोर बोलते हुए पप्पू यादव को घेर लिया।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां