UPI पर एमडीआर से गोल्ड हॉलमरकिंग समेत PF ब्याज क्या बोले Sharad Kohli? | Exclusive Interview navbharat
वीडियो

UPI पर एमडीआर से गोल्ड हॉलमरकिंग समेत PF ब्याज क्या बोले Sharad Kohli? | Exclusive Interview

यूपीआई MDR चार्जेस, गोल्ड हॉलमरकिंग में इजाफा और PF इंटरेस्ट इन दिनों आम आदमी के पैसे से जुड़े कई बड़े ऐसे मुद्दे जो इन दिनों चर्चा में है।

तन्मय बरनवाल

यूपीआई MDR चार्जेस, गोल्ड हॉलमरकिंग में इजाफा और PF इंटरेस्ट इन दिनों आम आदमी के पैसे से जुड़े कई बड़े सवाल चर्चा में हैं। ₹2,000 से ऊपर के कुछ एलीजिबल मर्चेन्ट UPI ट्रांजेशन पर 0.4% MDR की चर्चा, गोल्ड ज्वेलेरी की हॉलमरकिंग Fee ₹45 से बढ़कर ₹75 होने का असर और नौकरी छोड़ने के बाद PF Corpus पर Interest से जुड़े सवाल इन सभी मुद्दों पर देश के जानें मानें अर्थशास्त्री शरद कोहली ने नवभारत लाइव से खास बातचीत की इस बीच उन्होंने यूपीआई ट्रांजैक्शन समेत तमाम मुद्दों पर जवाब दिया है।

5 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किया जाएगा । शरद कोहली बताते हैं कि इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन व्यापारियों द्वारा यह खर्च ग्राहकों पर डालने की आशंका भी है।

इस बीच सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग शुल्क को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है। 45 रुपये से बढ़कर 75 रुपये कर दिया गया है। विशेषज्ञ का मानना ​​है कि हालांकि यह 67% की वृद्धि है, लेकिन महंगी खरीदारी के मामले में यह ग्राहकों के लिए बहुत मामूली अंतर है। उन्होंने कहा की, 45 पहले था अभी 75 हो गया, 30 रुपए बढ़ा है। गोल्ड जैसी चीज में उतना 67% इंक्रीज सुनने में बहुत लगता है पर गोल्ड जैसे आइटम में 30 रुपए बढ़ना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा की "आई थिंक दिस विल बी पेड बाय द कस्टमर एंड आई रियली डोंट थिंक दिस विल हैव एनी प्रॉब्लम" जो आप सोना लेने जाते हैं तो कितनी की चीज खरीदते हैं आप कम से कम 5, 10, 20 हजार, 50 हजार, एक लाख, दो लाख। उसमें अगर 30 रुपए बढ़ता है, दैट इज नॉट अ वैरी सब्सटेंशियल इशू फॉर देम।

शरद कोहली ने ट्रंप टैरिफ को लेकर पूछे गए सवाल पर भी बयान दिया है जिसमें उन्होंने बिल पास होने के बाद सीनेटर ब्लूमेंथल के उस बयान का जवाब दिया जिसमें "चीन और भारत को लेकर टिप्पणियां की गई थी "आप अपना रवैया सुधारें. अपना तेल और गैस कहीं और से ख़रीदें. किसी को ख़ुश करना कोई रणनीति नहीं है." इसको लेकर शरद कोहली ने कहा की मैं रिचर्ड को बोलूंगा अपनी सलाह अपने पास रखें क्योंकि इंडिया इस अ सोवरन कंट्री। हम जहां से हमारी मर्जी आएगी हम गोल्ड, हम ऑयल लेंगे। कोई थर्ड कंट्री हमारे ऊपर ये डिक्टेट नहीं कर सकती हम वहां से ऑयल लेंगे कि नहीं लेंगे।

इस टाइम इंडिया करीब करीब 50% ऑयल अपना रशिया से ले रहा है। इसमें से 96% जो है वो रूपी-रूबल में ट्रेड हो रहा है, इस वैरी गुड। वी आर नॉट डिपेंडिंग ऑन डॉलर्स और अमेरिका को टेरिफ लगाना है वो लगा ले। टेरिफ कहां टेरिफ लगाएंगे? अगर चाइना पे लगाते हैं वो 100% टेरिफ तो आई थिंक 24 को शी जिनपिंग ने अमेरिका जाना है। चाइना इनकी रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई रोक देगा फिर क्या करेंगे ये? तो आई डोंट थिंक वो दुनिया से इस प्रकार का पंगा ले सकते हैं कि वो 100% टेरिफ आंख बंद करके लगा दें। इस बीच पिएफ समेत तमाम मुद्दों पर और क्या कुछ उन्होंने बोला है जाननें के लिए देखें पूरा इंटरव्यू

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी