वारिस पठान और अमित शाह  डिजाइन इमेज
वीडियो

UCC Politics: UCC पर वारिस पठान का अमित शाह पर हमला, बोले- मुस्लिम अधिकार छीनने की कोशिश

UCC Waris Pathan: यूसीसी को लेकर वारिस पठान ने अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने इसे मुस्लिम अधिकारों के खिलाफ बताते हुए संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का हवाला दिया।

अंकिता पटेल

Amit Shah UCC Statement Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी को लेकर दिए गए बयान पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार एकरूपता और समानता के लिए यूसीसी नहीं ला रही, बल्कि यह मुसलमानों के अधिकार छीनने की कोशिश है और पूरी तरह असंवैधानिक है।

उन्होंने कहा कि, यह यूसीसी समानता के लिए नहीं लाया जा रहा, बल्कि मुसलमानों के अधिकार छीनने की कोशिश है। यह पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि यूसीसी लाना अनुच्छेद 25 जो धर्म की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, अनुच्छेद 14 जो समानता के अधिकार की बात करता है, उसका उल्लंघन है। यह अनुच्छेद 26 और अनुच्छेद 29 का भी उल्लंघन है।

वारिस पठान ने कहा कि, विविधता हमारे देश की आत्मा है, प्लूरलिज्म हमारे संविधान की आत्मा है। आप अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग संस्कृति को फॉलो करते हैं, और आपने ट्राइबल्स को इससे बाहर कर दिया तो समानता और एकरूपता कहां रही। बीजेपी ने 21वें लॉ कमीशन को सेटअप किया था, उसकी रिपोर्ट देखेंगे तो उसमें भी लॉ कमीशन ने कहा है कि यूसीसी न तो जरूरी है और न ही इसकी कोई जरूरत है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई