वाराणसी की डोसा दुकान पर दो लड़कियों ने की मारपीट डिजाइन इमेज
वीडियो

UP: वाराणसी की डोसा दुकान पर लड़कियों की दबंगई, मारपीट और तोड़फोड़ का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

UP Dosa Shop Viral Video: वाराणसी की डोसा दुकान पर दो लड़कियों की दबंगई, मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल। भेलूपुर थाने में मामला दर्ज। जानें क्या है पूरा मामला।

करुणा नंद शाहवाल

Leelaram Dosa Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के महमूरगंज स्थित प्रसिद्ध लीलाराम डोसा दुकान पर दो युवतियों के हंगामे और मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दो लड़कियां डोसा खाने और वीडियो बनाने के लिए दुकान पर पहुंची थीं, जहां किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवतियों ने दुकान के भीतर घुसकर कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जमकर तोड़फोड़ की।

दुकान संचालक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने काउंटर तक पहुंचकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने भेलूपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां

राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र